WWE में 2000 से 2010 के दशक में एक नाम बहुत गूंजता था और वह था रॉब वैन डैम का। उन्हें शॉर्ट फॉर्म में आरवीडी (RVD) के नाम से भी जाना जाता था। आरवीडी की चपलता और उनके फास्ट मूव्स अक्सर चर्चा में रहते थे। केन और आरवीडी की जोड़ी भी काफी मशहूर हुई थी। फिर 2002 में WWE Unforgiven में ट्रिपल एच ने उन्हें मात भी दी थी। 2014 में वह कंपनी से चले गए थे लेकिन अब एक इंटरव्यू में इस रेसलर ने फिर से वापसी की हुंकार भरी है।

वैसे तो आरवीडी और ट्रिपल एच की राइवलरी थी लेकिन अब जब ट्रिपल एच कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर हैं तो उनके कार्यकाल में कंपनी फिर से काफी अच्छा कार्य कर रही है। इस दौरान जॉन सीना, एजे स्टाइल्स जैसे रेसलर्स की आइकॉनिक विदाई भी चर्चा का विषय रही। वहीं अब जब रेसलमेनिया 42 का आयोजन नजदीक है तो कई दिग्गजों की वापसी की भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। उसी कड़ी में आरवीडी के ताजा इंटरव्यू ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है।

क्या बोले रॉब वैन डैम?

TMZ Inside The Ring पॉडकास्ट में बात करते हुए रॉब वैन डैम ने कंपनी में वापसी की इच्छी जाहिर की। उन्होंने साफतौर पर कहा कि वह किसी भी बात पर विचार करने के लिए तैयार हैं। वहीं आरवीडी ने यह भी कहा कि उनका नंबर कंपनी के ऑफिसर्स के पास है, वह उनसे किसी भी बारे में बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, मैं WWE वर्ल्ड में आ रहा हूं और वहां भी इस बारे में बात कर सकते हैं। रिटायरमेंट की किसी भी खबर को आरवीडी ने खारिज किया और इस बारे में बात तक करने से इनकार कर दिया।

क्या रेसलमेनिया में हो सकती है वापसी?

आरवीडी ने फिलहाल इस पॉडकास्ट में अपनी वापसी रेसलमेनिया 42 में होगी या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन ट्रिपल एच के कार्यकाल में कई सरप्राइज देखने को मिलते रहे हैं। ऐसे ही किसी सरप्राइज के तौर पर कभी भी आरवीडी की भी एंट्री हो सकती है और अगर मंच रेसलमेनिया 42 का हुआ तो यह फैंस के लिए अपने चहेते दिग्गज को देखने का सुनहरा मौका होगा। इस मेगा इवेंट का आयोजन इस साल 18 व 19 अप्रैल को होगा।

Also Read: ट्रिपल एच ने किया एक और भयंकर मैच का ऐलान, 10 साल बाद उतरेंगी AJ Lee; ये है रेसलमेनिया 42 के मैचों की लिस्ट
WWE के मेगा इवेंट रेसलमेनिया 42 के लिए अब छठा मैच भी ऑफिशियल हो गया है। ट्रिपल एच ने खुद इस मैच का ऐलान किया। एजे ली 10 साल बाद रेसलमेनिया में उतरेंगी। इसका आयोजन 18 व 19 अप्रैल को होगा। यहां अभी तक तय हुए सभी मैचों की डिटेल्स मौजूद है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर