WWE के सबसे बड़े इवेंट रेसलमेनिया 42 का आयोजन साल 2026 में 18 व 19 अप्रैल को होगा। इस बार कई बेहतरीन फाइट इस मेगा इवेंट में देखने को मिलेंगी। इसी बीच कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर और 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ट्रिपल एच ने खुद 17 मार्च (मंगलवार) सुबह एक भयंकर मुकाबले का ऐलान कर दिया। उन्होंने द बीस्ट ब्रॉक लेसनर और ओबा फेमी के बीच मैच की घोषणा की।
दरअसल WWE रॉ के नए एपिसोड में ब्रॉक लेसनर पर ओबा ने हमला कर दिया था। दरअसल लेसनर और पॉल हेमन ने पहले सेथ रॉलिंस के सेगमेंट में दखलंदाजी की थी। इसके बाद ओबा फेमी ने रिंग में एंट्री की। जब ओबा और लेसनर आमने-सामने थे तो रॉलिंस ने द बीस्ट का ध्यान भटकाया, उतनी ही देर में ओबा ने ब्रॉक लेसनर पर हमला कर दिया।
उन्होंने ब्रॉक को उठाकर रिंग में पटक दिया। इस भिडंत के बाद ट्रिपल एच ने 27 वर्षीय ओबा फेमी के साथ ब्रॉक लेसनर के ऐतिहासिक रेसमेनिया मैच की घोषणा कर दी। द रूलर बनाम द बीस्ट की इस जंग को खुद ट्रिपल एच ने भी ग्रैंड स्टेज का ग्रैंड मुकाबला कहा है।
रॉयल रंबल में भी भिड़े थे ओबा और लेसनर
आपको बता दें कि इससे पहले 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में आयोजित हुए रॉयल रंबल में भी दोनों की भिड़ंत हुई थी। वहां दोनों ने एक दूसरे पर हमला बोला था। हालांकि, बाद में लेसनर ने ओबा फेमी को एलिमिनेट कर दिया था। अब ट्रिपल एच ने दोनों के भयंकर मैच की घोषणा करके रेसलिंग फैंस को उत्साहित कर दिया है।
Wrestlemania 42 के अब तक 5 बड़े मैचों पर लगी मुहर
रेसलमेनिया 42 के लिए अभी तक पांच बड़े मुकाबलों का लाइन अप तैयार हो चुका है। ब्रॉक लेसनर और ओबा फेमी के मैच अनाउंसमेंट ने इस लिस्ट को और मजेदार बना दिया है। ये हैं मेगा इवेंट में होने वाले बड़े मुकाबलों की अब तक की लिस्ट:-
- World Heavyweight Championship: सीएम पंक बनाम रोमन रेंस
- WWE Women’s Championship: जेड कारगिल बनाम रिया रिप्ली
- WWE Championship: कोडी रोड्स बनाम रैंडी ऑर्टन
- Women’s World Championship: स्टेफनी वकेर बनाम लिव मॉर्गन
- सिंगल्स मैच: ओबा फेमी बनाम ब्रॉक लेसनर
यह भी पढ़ें- WWE में फिर वापसी को तैयार जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड, रेसलमेनिया में दोनों जुड़वा बहनें मचाएंगी धमाल
यह भी पढ़ें- रोमन रेंस WWE को जल्द कह सकते हैं अलविदा, क्या Wrestlemania 42 के बाद फैसला लेंगे ट्राइबल चीफ?
