WWE के सबसे बड़े मेगा इवेंट में से एक समरस्लैम 2026 (SummerSlam 2026) को लेकर सुर्खियां तेज हैं। इस इवेंट के मैच कार्ड भी लगभग तय हो चुके हैं। कई मुकाबलों का ऐलान हो चुका है, जिसमें ब्रॉक लैसनर की भिड़ंत ओबा फेमी और रोमन रेंस की भिड़ंत सैथ रॉलिंस से तय है। इस मेगा इवेंट का आयोजन अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के शहर मिनियापोलिस में होगा। समरस्लैम के छह बड़े मैचों का कार्ड फाइनल हो चुका है।

वहीं फैंस बिल्कुल ही इन सभी मैचों के शेड्यूल, समय, वेन्यू और तारीखों की जानकारी चाहते होंगे। वैसे तो इस मेगा इवेंट का आयोजन दो दिन होगा। 1 अगस्त और 2 अगस्त 2026 की रात में समरस्लैम के मुकाबले होंगे। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होने वाला है ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का हेल इन ए सेल मैच, जिसमें दोनों रेसलर पिंजड़े में भिड़ते नजर आएंगे।

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच विवाद रेसलमेनिया 2026 के पहले से चल रहा है। रेसलमेनिया में लैसनर को हार मिली थी। फिर क्लैश इन इटली में उन्होंने बदला लिया था। इसके बाद भी विवाद नहीं थमा और अब समरस्लैम में दोनों रेसलर्स आमने-सामने होंगे।

कब और कहां आयोजित होंगे समरस्लैम 2026 के मैच?

समरस्लैम 2026 के मुकाबले 1 और 2 अगस्त को मिनियापोलिस स्थित यूएस बैंक स्टेडियम में आयोजित होंगे। इस इवेंट की शुरुआत दोनों दिन (1 और 2 अगस्त को) ब्रिटिश समय के मुताबिक रात 11 बजे से होगी। यानी भारत में फैंस शाम 6.30 बजे से WWE समरस्लैम का लुत्फ उठा सकते हैं। सोनी टेन भारत में इसका ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर होगा। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैंस देख सकते हैं।

WWE SummerSlam 2026 का अब तक घोषित हुआ मैच कार्ड

  • रोमन रेंस बनाम सैथ रॉलिंस: WWE वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप
  • ओबा फेमी बनाम ब्रॉक लैसनर: हेल इन ए सेल मैच (बंद जाल के अंदर)
  • लिव मॉर्गन बनाम इयो स्काई: WWE महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप
  • सीएम पंक बनाम कोडी रोड्स: WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप
  • चैड गेबल बनाम पेंटा: WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप
  • एलए नाइट, सोलो सिकोया, रॉयस कीस बनाम जिमी उसो, जे उसो, जैकब फाटू: WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच

संग्राम सिंह ने जीता लगातार चौथा मुकाबला, पाकिस्तानी फाइटर का घमंड तोड़ा; एक मिनट 20 सेकंड में कर दिया चित

संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी फाइटर आबिद अली को हरा दिया और एशियाई चैंपियन बने। ये एमएमए में उनकी लगातार चौथी जीत भी रही। संग्राम सिंह का एमएमए के मंच पर अपराजित रहने का सिलसिला जारी है और वो एशियाई चैम्पियन टाइटिल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर