WWE Monday Raw New Episode All Updates: रॉ का नया एपिसोड इस हफ्ते अटलांटा, जॉर्जिया में हुआ और इसमें काफी कुछ चौंकाने वाले अपडेट्स भी फैंस को मिले। इस हफ्ते के रॉ में सबसे खास लम्हा था एजे स्टाइल्स की विदाई और द अंडरटेकर द्वारा उन्हें हॉल ऑफ फेम 2026 के लिए अनाउंस करना। इतना ही नहीं ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 के लिए ओपन चैलेंज देकर सभी को चौंका दिया।

रॉ का हालिया एपिसोड एजे स्टाइल्स के होमटाउन में आयोजित हुआ। इस मेन इवेंट में स्टाइल्स की एंट्री ने फैंस के जोश को और बढ़ा दिया। हालांकि, जब उन्होंने अपना जैकेट और ग्लव्स रिंग में उतारकर रख दिए तो सभी भावुक होने लगे। इतने में द अंडरटेकर की एंट्री होती है। कुछ ही देर बाद अंडरटेकर तोहफे के रूप में एजे स्टाइल्स को हॉल ऑफ फेम 2026 में इनडक्ट करने की घोषणा करते हैं।

ब्रॉक लैसनर की खुली चुनौती

इसके बाद रॉ के मेन इवेंट में जो हुआ उसके बाद पूरा माहौल शांत हो गया। ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन के साथ रिंग में एंट्री की। हेमन ने लैसनर की तरफ से कंपनी को चुनौती दे दी। उन्होंने साफतौर पर कहा कि कंपनी के लॉकर रूम में कोई भी ऐसा नहीं है जो रेसलमेनिया 42 में लैसनर का सामना कर पाए। उनकी इस चुनौती के बाद अब देखना होगा कि रेसलमेनिया में कौन ब्रॉल लैसनर की इस चुनौती को स्वीकारता है।

WWE RAW के ताजा एपिसोड में और क्या-क्या हुआ

  • गुंथर और एडम पीयर्स के बीच रिंग में गहमागहमी हुई। इसी बीच ड्रेगन ली ने आकर गुंथर पर हमला कर दिया। इसके बाद ली ने बैकस्टेज भी गुंथर पर हमला किया।
  • जे उसो, ब्रॉन्सन रीड और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच हुआ। रोमन रेंस के भाई जे उसो ने यह मुकाबला जीता और चैंबर मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया।
  • इसके बाद लिव मॉर्गन और स्टेफनी वकेर के बीच बवाल देखने को मिला। लिव मॉर्गन ने डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ रिंग में एंट्री की। फिर जेड कार्गिल और स्टेफनी वकेर को रिंग में बुलाया गया। मॉर्गन ने कुछ देर वकेर से बात करने के बाद उनके ऊपर माइक से हमला कर दिया। इन दोनों की भिड़ंत रेसलमेनिया 42 में होगी।
  • नटालिया का मैच मंडे रॉ में मैक्सिकन डुप्री से हुआ। दोनों ने रिंग के बाहर ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया। डुप्री पोस्ट से टकराने के बाद धराशायी हो गईं और फिर रेफरी ने मैच को रोकने का फैसला किया। इस तरह नटालिया ने यह मुकाबला जीत लिया।
  • जे’वॉन एवंस और कोफी किंग्सटन के बीच फाइट हुई। इस मैच के बीच में ज़ेवियर वुड्स और ग्रेसन वॉलर ने भी दखलअंदाजी की, लेकिन अंत में एवंस ने जीत हासिल कर ली।
  • सीएम पंक इसके बाद एंट्री करते हैं और रोमन रेंस से अगले हफ्ते मुलाकात की बात कहते हैं। वहीं उन्होंने एलिमिनेसन चैंबर मैच से पहले फिन बेलर को चेतावनी दी और कहा वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। पंक ने एजे स्टाइल्स के फेयरवेल के मौके पर उनकी तारीफ भी की।
  • इसके बाद इयो स्काई, कायरी सेन और राकेल रॉड्रिगेज के बीच विमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच हुआ। कायरी सेन और इयो स्काई के बीच भयंकर भिड़ंत हुई और इसका फायदा उठाया राकेल ने। राकेल ने मौका देखते ही सेन को पिन किया और मुकाबला जीत लिया। वह अब विमेंस चैंबर मैच के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- रोमन रेंस का Wrestlemania 42 तक पूरा शेड्यूल, जानें कब-कब रिंग में उतरेंगे WWE स्टार
यह भी पढ़ें- रोमन रेंस WWE को जल्द कह सकते हैं अलविदा, क्या Wrestlemania 42 के बाद फैसला लेंगे ट्राइबल चीफ?