श्रीलंका की टीम को वेस्टइंडीज के दौरे पर पहले टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। मेजबान कैरेबियाई टीम ने 8 में से सात मैच हारने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में अपनी पहली जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को पारी और 217 रन से हराया। इस मैच के बाद WTC की अंकतालिका में कई बड़े फेरबदल हुए। भारत को इसका फायदा हुआ तो पाकिस्तान की टीम आखिरी पायदान पर लुढ़क गई।

श्रीलंका की टीम इस हार से पहले WTC की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर थी। अब ताजा पॉइंट्स टेबल में श्रीलंकाई टीम भारत से नीचे छठे स्थान पर खिसक गई है। बांग्लादेश को भी इसका फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही न्यूजीलैंड की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।

श्रीलंका की पहली हार, पाकिस्तान अंतिम पायदान पर

श्रीलंकाई टीम का यह मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के संस्करण में तीसरा मुकाबला था। इससे पहले एक जीत और एक ड्रॉ मैच उसने खेला था। अब इस हार से श्रीलंका का पर्सेंटाइल 66.67 से गिरकर 44.44 तक पहुंच गया है।

वेस्टइंडीज को इस जीत का फायदा हुआ और अब वह आखिरी (9वें) पायदान से 8वें पायदान पर आ गई है। वेस्टइंडीज का पर्सेंटाइल भी 14.81 हो गया है। वहीं 8.33 पर्सेंटाइल के साथ पाकिस्तान आखिरी यानी 9वें पायदान पर है।

श्रीलंका की हार के बाद WTC 2025-27 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच खेले जीते हारे ड्रॉ कटौती अंक कुल अंक प्रतिशत (PCT %)
1ऑस्ट्रेलिया 871008487.50
2दक्षिण अफ्रीका 431003675.00
3न्यूजीलैंड 531104066.67
4बांग्लादेश 421102858.33
5भारत 944105248.15
6श्रीलंका 311101644.44
7इंग्लैंड 12471143826.39
8वेस्टइंडीज 917101614.81
9पाकिस्तान4130848.33

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में क्या-क्या हुआ?

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम 308 रन बनाकर सिमट गई थी। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 120 रन की पारी खेली थी और वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। उसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 626 रन का विशाल स्कोर 9 विकेट पर बनाया। आमिर जंगू ने 233 और रोस्टन चेज ने 194 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 101 रन पर ऑलआउट हो गई और पारी व 217 रन से मैच हार गई। दूसरी पारी में केमार रोच 4 और जेडन सील्स ने 3 विकेट झटके।

वैभव को इंग्लैंड में भी डेब्यू का करना होगा इंतजार? भारतीय कोच ने दिया संकेत; संजू सैमसन का भी किया बचाव

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला। अब इंग्लैंड सीरीज से पहले भी भारतीय सहायक कोच का ऐसा बयान आया है, जो शायद वैभव के फैंस को अच्छा नहीं लगेगा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर