वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट जो एंटीगा के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था वो ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 251 रन बनाकर घोषित कर दी और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 302 रन का लक्ष्य दिया। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 109 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा।

एंटीगा में मैच ड्रॉ होने से वेस्टइंडीज को 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतने में मदद मिली और उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की स्टैंडिंग में चार अंक भी मिले। श्रीलंका को भी इस ड्रॉ मैच के लिए चार अहम अंक मिले। हालांकि इस अंक से दोनों टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

5वें स्थान पर है भारतीय टीम

श्रीलंका अंकतालिका में छठे नंबर पर बना हुआ है और उसके अब 20 अंक हो गए हैं जबकि जीत प्रतिशत 44.44 से घटकर 41.67 हो गया है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टीम का जीत प्रतिशत 14.81 से बढ़कर 16.67 हो गया, लेकिन ये टीम 8वें स्थान पर ही बनी हुई है। इस मुकाबले का भारत की पोजिशन पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा और टीम इंडिया 5वें स्थान पर बनी हुई है जबकि पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी पायदान यानी 9वें स्थान पर है।

2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है और इस टीम की जीत का प्रतिशन 87.50 है जबकि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चैंपियन दक्षिण अफ्रीका 75.00 जीत प्रतिशन के साथ दूसरे स्थान पर है जिसने अपने 4 में से अब तक 3 मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड की टीम 52 अंक और 72.22 जीत फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि बांग्लादेश की टीम अभी चौथे स्थान पर है।

वेस्टइंडीज-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के बाद WTC 2025-27 अंकतालिका

क्रमटीममैचजीतहारड्रॉपेनाल्टीअंकजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया871008487.5
2साउथ अफ्रीका431003675
3न्यूजीलैंड641105272.22
4बांग्लादेश421102858.33
5भारत944105248.15
6श्रीलंका411202041.67
7इंग्लैंड13481143824.36
8वेस्टइंडीज1017202016.67
9पाकिस्तान4130848.33

श्रेयस ने बताया भारत को क्यों मिली टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार, सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई टीम इंडिया

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम इंडिया ने कहां पर मैच गंवा दिया। इस मैच में जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 3 विकेट लिए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)