वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अगले चरण में एक मैच की टेस्ट सीरीज को शामिल हो सकता है। डब्ल्यूटीसी का विस्तार हो सकता है। इसमें 9 से बढ़कर 12 टीमें हो सकती है। दोनों मुद्दों पर फैसला क्रिकट बोर्डों के अध्यक्षों की बठक में होगा। न्यूजीलैंड के पूर्व बैटर रोजर ट्वोस की अगुआई में आईसीसी का एक कार्यकारी समूह इस महीने के आखिर में या मई की शुरुआत में होने वाली आईसीसी की बैठक में क्रिकट बोर्डों के अध्यक्षों के सामने यह सिफारिश पेश कर सकते हैं।

पिछले साल ट्वोज को एक कार्यकारी समूह का मुखिया बनाया गया था और उन्हें खेल को और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए तरीके खोजने का काम सौंपा गया था। क्रिकेट तीन इंटरनेशनल फॉर्मेट और बढ़ती फ्रेंचाइजी लीगों की वजह से शेड्यूलिंग की दिक्कतों से जूझ रहा है। नवंबर 2025 में ग्रुप ने दो-डिवीजन वाला डब्ल्यूटीसी मॉडल पेश किया, लेकिन कई पूर्ण सदस्य देशों ने उसे खारिज कर दिया।

12-टीम वाला डब्ल्यूटीसी मॉडल

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कार्यकारी समूह अब 12-टीम वाला डब्ल्यूटीसी मॉडल पेश करने की तैयारी में है। इसमें जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड शामिल होंगे। फुल मेंबर होने के बावजूद 2019 में जब डब्ल्यूटीसी शुरू हुआ था तब इन तीनों को इसमें शामिल नहीं किया गया था। ये टीमें टेस्ट खेलती हैं, लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ मौके कम ही मिलते हैं। वर्किंग ग्रुप लीग के दो साल के चरण में एक मैच की टेस्ट सीरीज को भी शामिल करने की सिफारिश करेगा।

नई टीमों की एंट्री का डब्ल्यूटीसी पर वित्तीय प्रभाव क्या होगा

फिलहाल एक डब्ल्यटीसी सीरीज में कम से कम दो टेस्ट होते हैं, जिसे कुछ मामलों में बड़े बोर्ड के लिए घाटे का सौदा माना जाता है। एक अधिकारी के अनुसार बोर्ड को दो बातों पर विचार करना होगा। क्या डब्ल्यूटीसी साइकल में एक मैच की टेस्ट सीरीज स्वीकार्य हैं। तीन नई टीमों की एंट्री का डब्ल्यूटीसी पर वित्तीय प्रभाव क्या होगा? आईसीसी अपनी पिछली बोर्ड मीटिंग को फिर से कराने की कोशिश कर रहा है, जो पश्चिम एशिया में संकट के कारण टाल दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें