इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला गया जहां मेजबान टीम को पारी और 103 रन से जीत मिली। इंग्लैंड की इस जीत में जोश टंग और ओली रॉबिन्सन की बेहतरीन गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा। इस हार के बाद पाकिस्तान इस टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे भी हो गया।

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था और फिर पाकिस्तान ने पहली पारी में 171 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बनाए और उसे 238 रन की बढ़त मिली। इसके बाद पाकिस्तान की पारी दूसरी पारी में भी बिखर गई और ये टीम 135 रन पर ही सिमट गई।

9वें स्थान पर पहुंची पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार मिली और अब पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गई जबकि वेस्टइंडीज की टीम 8वें नंबर पर आ गई। इंग्लैंड की टीम अब भी 7वें स्थान पर बनी हुई है। पाकिस्तान की जीत प्रतिशत अब 19.05 हो गई जबकि इंग्लैंड की जीत प्रतिशत अब 29.76 है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के समाप्त हो जाने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में शीर्ष 5 पर मौजूद टीम की रैंकिंग में कोई फर्क नहीं पड़ा। भारत अब भी 5वें स्थान पर बना हुआ है जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले और साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम चौथे और बांग्लादेश की टीम 5वें नंबर पर है।

इंग्लैंड-पाकिस्तान पहले टेस्ट मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका

सिराज हैं बेन स्टोक्स से आगे, टॉप-10 में दो भारतीय; WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 बॉलर

मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो विकेट लिए और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)