इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रविवार ( 7 जून) को 115 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष पर दबदबा बरकरार है। डब्ल्यूटीसी 2025-27 च्रक में न्यूजीलैंड को पहली हार का सामना करना पड़ा। वह दूसरे से चौथे नंबर पर पहुंच गई।

डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर आ गई। श्रीलंका तीसरे नंबर पर आ गई। इंग्लैंड की यह डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में चौथी जीत मिली। वह 7वें नंबर पर है। भारत 4 जीत और 4 हार के साथ छठे नंबर पर है। भारत से ऊपर बांग्लादेश है। वह पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान आठवें और वेस्टइंडीज 9वें नंबर पर है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27
WTC अंक तालिका — इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के बाद
PCT के आधार पर रैंकिंग · शीर्ष 2 टीमें 2027 फाइनल में
ऑस्ट्रेलिया
शीर्ष टीम
87.50
सर्वोच्च PCT
48.15
भारत PCT
9
कुल टीमें
पूर्ण अंक तालिका
# टीम मैच जीत हार ड्रॉ कटौती अंक PCT%
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 84 87.50
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00
3 श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67
4 न्यूजीलैंड 4 2 1 1 0 28 58.33
5 बांग्लादेश 4 2 1 1 0 28 58.33
6 भारत 9 4 4 1 0 52 48.15
7 इंग्लैंड 11 4 6 1 2 50 37.88
8 पाकिस्तान 4 1 3 0 8 4 8.33
9 वेस्टइंडीज 8 0 7 1 0 4 4.17
अंक प्रणाली
12
जीत पर
6
टाई पर
4
ड्रॉ पर
रैंकिंग: जीते गए अंकों के प्रतिशत (PCT%) के आधार पर · शीर्ष 2 टीमें 2027 में फाइनल खेलेंगी · कटौती: स्लो ओवर रेट पर अंक काटे जाते हैं

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में हराया

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट दूसरे दिन ही समाप्त हो जाता, बारिश के कारण इसका नतीजा चौथे दिन आया। केवल हैरी ब्रूक और एमिलियो गे ही अर्धशतक लगा पाए। पूरी खबर पढ़ें