Women’s Premier League: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइजी से जुड़ गई हैं। वह बॉलिंग कोच के साथ-साथ मेंटर की भूमिका निभाएंगी। मुंबई की फ्रैंचाइजी और झूलन गोस्वामी ने इसपर अभी तक चुप्पी साध रखी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इसकी जानकारी दी है है।
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) 2019 से अक्टूबर 2022 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष रहने के बाद एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC)से एक बार फिर जुड़ गए हैं। उन्हें टीम डायरेक्टर बनाया गया है। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बताया कि झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने साथ जोड़ने की दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन वह मुंबई के साथ चली गईं।
सौरव गांगुली ने दी जानकारी
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने मंगलवार को ईडन गार्डेंस में घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा, ” झूलन ने मुंबई का दामन थाम लिया है। हमने उन्हें ऑफर दिया, लेकिन वह मुंबई के साथ जुड़ गई हैं।” 40 साल की झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके नाम 355 इंटरनेशनल विकेट है। यह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
गुजरात जायंट्स से जुड़ीं मिताली राज
इससे पहले दिग्गज महिला क्रिकेटर और वुमेंस टीम इंडिया (Women’s Team India) की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मेंटोर और सलाहकार के तौर पर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की टीम गुजरात जायंट्स (Gujarat Gaints) से जुड़ी थीं। अडानी स्पोर्टलाइन ने 1289 करोड़ रुपये में वुमेंस प्रीमियर लीग में सबसे महंगी टीम खरीदी है।