भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के शेड्यूल की घोषणा कर दी है, जो 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट वडोदरा और मुंबई में आयोजित होगा जिसमें प्रत्येक स्थान पर 11 मैच खेले जाएंगे।

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की शुरुआत गुरुवार, 14 जनवरी से वडोदरा में होगी जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। वडोदरा चरण 24 जनवरी तक चलेगा जिसमें 11 मैच खेले जाएंगे और पांच टीमें खिताब जीतने की दौड़ में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

14 जनवरी से होगी विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत

इसके बाद के मुकाबले मुंबई में होंगे जहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से बाकी 11 मैच खेले जाएंगे। लीग चरण 3 फरवरी तक चलेगा जिससे प्लेऑफ में जगह बनाने की होड़ और तेज हो जाएगी। खिताब की दौड़ शुक्रवार, 5 फरवरी को होने वाले एलिमिनेटर के साथ और रोमांचक हो जाएगी जिसमें पॉइंट्स टेबल पर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। लीग स्टैंडिंग में सबसे ऊपर रहने वाली टीम सीधे फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जो रविवार, 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 में यानी इस सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे जिसमें प्लेऑफ के मैच भी शामिल हैं। भारतीय समय के मुताबिक ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होंगे। दो वेन्यू पर होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 5 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगे और खिताबी जीत के लिए एक-दूसरे के सामने जोर-आजमाइश करेंगी। इस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे सफल टीम आरसीबी ही रही है जिसने दो बार ये खिताब जीता है। इस टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना के हाथों में होगी। WPL 2027 का फाइनल मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना तय माना जा रहा है।

WPL 2027 का पूरा शेड्यूल

  1. बुध, 14 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  2. गुरु, 15 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
  3. शुक्र, 16 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
  4. शनि, 17 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  5. रवि, 18 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  6. सोम, 19 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
  7. मंगल, 20 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  8. बुध, 21 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  9. गुरु, 22 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
  10. शुक्र, 23 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  11. शनि, 24 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, वडोदरा
  12. सोम, 26 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई-CCI
  13. मंगल, 27 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, मुंबई-CCI
  14. बुध, 28 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, मुंबई-CCI
  15. गुरु, 29 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई-CCI
  16. शुक्र, 30 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, मुंबई-CCI
  17. शनि, 31 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई-CCI
  18. रवि, 01 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई-CCI
  19. सोम, 02 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, मुंबई-CCI
  20. मंगल, 03 फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, मुंबई-CCI
  21. गुरु, 05 फरवरी- एलिमिनेटर – मुंबई-CCI
  22. शनि, 07 फरवरी- फाइनल – मुंबई-CCI

WPL 2027 की सभी टीमें

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, तारा नॉरिस, दिशा कासट, भारती रावल, लतिका इनामदार, अक्षिता भागर, श्वेता सहरावत, सानिका चालके।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एलिस पेरी, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, जेस जोनासेन, तेजल हसब्निस, सयाली सतघरे, क्लो ट्रायॉन, प्रेमा रावत, वृंदा दिनेश, कुमार प्रत्यूषा।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, दीया यादव, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, एनाबेल सदरलैंड, किरण नवगिरे, उमा काशवी, किर्स्टी गॉर्डन, नाजमा खान।

यूपी वारियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, प्रतिका रावल, सोफी मोलिनेक्स, ग्रेस हैरिस, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), स्नेह राणा, सहाना पवार, मनाली दक्षिणी, कैथरीन ब्राइस, आशा शोभना।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिन्तिमणि कलिता, जी कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, समायरा राघव।

विराट कोहली-अर्शदीप सिंह नंबर 1, शुभमन गिल शीर्ष 5 में; भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

विराट कोहली ने पहले वनडे में कीवी टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए जबकि अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहले वनडे के बाद कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बाजी मारी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)