Women’s Premier League 2026: स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का टाइटल अपने नाम किया। मंधाना ने बतौर कप्तान व बतौर बल्लेबाज खुद को साबित किया और दिखाया कि वो क्या कुछ कर सकती हैं। इस लीग से पहले मंधाना की शादी टूट गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा और उन्होंने दिखा दिया कि वो कितनी मजबूत हैं।

मंधाना फाइनल में 204 रन के बड़े टारगेट के सामने बिल्कुल भी नहीं डगमगाईं और दिखा दिया कि वो बड़े मैच की प्लेयर हैं। उनकी पारी ने टीम की जीत की राह आसान कर दी और वो ना सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच बनीं बल्कि वो ऑरेंज कैप विनर भी बनीं। मंधाना आरसीबी की तरफ से इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर भी बनीं। यही नहीं उन्होंने कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स भी इस लीग में अपने नाम किए।

  • विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मंधाना द्वारा बनाए रिकॉर्ड्स

-मंधाना ने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जो विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक रहा।
-मंधाना ने इस सीजन में खेले 9 मैचों में सबसे ज्यादा 57 चौके लगाए।
-मंधाना ने इस सीजन में 9 मैचों में 9 छक्के लगाए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहीं।
-मंधाना ने फाइनल में 87 रन की पारी खेली और ये इस लीग के फाइनल में खेली गई सबसे बड़ी पारी रही।
-मंधाना ने इस सीजन में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (96 रन) खेली।
-मंधाना इस सीजन में सबसे ज्यादा रन (377 रन) बनाने वाली बैटर रहीं।
-मंधाना पहली ऐसी भारतीय रहीं जिन्हें इस लीग में ऑरेंज कैप मिला।
-मंधाना का औसत 53.86 था जो इस सीजन का तीसरी सबसे बेस्ट औसत रहा।
-मंधाना ने इस सीजन में 153.25 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए जो चौथा बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा।
-मंधाना ने फाइनल में जॉर्जिया के साथ 165 रन की साझेदारी की और इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी रही।
-मंधाना आरसीबी को दो खिताब दिलाने वाली पहली कप्तानी बनीं और हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली जिन्होंने मुंबई को दो बार चैंपियन इस लीग में बनायाा है।
मंधाना इस सीजन में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी रहीं।

ये भी पढ़ें

WPL 2026: स्मृति मंधाना ने जीती ऑरेंज कैप, सोफी के नाम पर्पल कैप; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर

WPL 2026: स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बैटर बनीं