स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में 53 रन बनाते ही इस सीजन की टॉप स्कोरर बन गई हैं। वहीं इसी पारी में उन्होंने 37 रन बनाते ही आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एलिस पैरी को पीछे छोड़ा था। अब वह इस लीग के इतिहास में आरसीबी की भी टॉप स्कोरर बन गई हैं।

स्मृति मंधाना इसी के साथ विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली भी पांचवीं बैटर बन गई हैं। उनके इस मैच से पहले 936 रन थे। उन्होंने 64 रन बनाते हुए 1000 रन लीग के इतिहास में पूरे किए। यह उनका 35वां मैच है और 35वीं पारी में स्मृति ने यह कारनामा कर दिखाया। उनकी कप्तानी में आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनी है।

WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 बैटर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
स्मृति मंधाना9937753.86153.25579
हरमनप्रीत कौर8834268.40150.663613
नेट सीवर ब्रंट7732164.20151.41484
लिजेल ली101032032.00139.134611
लॉरा वोल्वार्ट101031745.29135.47318

WPL इतिहास में 1000 प्लस रन बनाने वाली बैटर्स

  • नेट सीवर ब्रंट: 1348 रन (36 मैच, 36 पारी)
  • मेग लैनिंग: 1200 रन (35 मैच, 35 पारी)
  • हरमनप्रीत कौर: 1193 रन (35 मैच, 34 पारी)
  • शेफाली वर्मा: 1124 रन (37 मैच, 37 पारी)
  • स्मृति मंधाना: 1023 रन (35 मैच, 35 पारी)

स्मृति मंधाना ने इस मैच में 41 गेंद प 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने इस बेहतरीन पारी के दम पर अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर 3 रिकॉर्ड, बाबर आजम-डेवाल्ड ब्रेविस को छोड़ सकते हैं पीछे

WPL 2026 Prize Money: विजेता, उपविजेता किसे मिलेगी कितनी रकम; ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विनर भी होंगे मालामाल