विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन काफी सफल रहा है। फाइनल में आमने-सामने हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स। इस सीजन की विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विनर समेत कई पुरस्कार फाइनल के बाद दिए जाएंगे। इन सभी पुरस्कारों के लिए एक प्राइज मनी भी निर्धारित है। आइए जानते हैं किसे कितनी प्राइज मनी मिलेगी।

विमेंस प्रीमियर लीग का यह सीजन काफी रोमांचक रहा। टॉप 3 के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं लीग के इतिहास की पहली सेंचुरी भी इस बार नेट सीवर ब्रंट के बल्ले से निकली। हैट्रिक नंदनी शर्मा के नाम रही। कई हाईस्कोरिंग मैच भी देखने को मिले। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने के बाद इस सीजन में एक नई ऊर्जा देखने को मिली।

किसे मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मैच के बाद कुल सात बड़े प्राइज पूरे सीजन में प्रदर्शन के आधार पर मिलेंगे। जिसमें विजेता और उपविजेता के अलावा। ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, एमर्जिंग प्लेयर और पॉवर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन शामिल हैं।

WPL 2026 में मिलने वाले पुरस्कारों की प्राइज मनी

पुरस्कारWPL 2026 पुरस्कार राशि
विजेता (टीम)₹ 6 करोड़
उपविजेता (टीम)₹ 3 करोड़
ऑरेंज कैप (Orange Cap)₹ 5 लाख
पर्पल कैप (Purple Cap)₹ 5 लाख
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP)₹ 5 लाख
इमर्जिंग प्लेयर (Emerging Player)₹ 5 लाख
पावर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन₹ 5 लाख
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच₹ 2.5 लाख

दिल्ली का लगातार चौथा फाइनल, RCB की नजरें दूसरे खिताब पर

विमेंस प्रीमियर लीग का यह चौथा संस्करण है और दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथे फाइनल में पहुंची है। दिल्ली को अभी भी पहले खिताब का इंतजार है। दूसरी तरफ आरसीबी का यह दूसरा फाइनल है और टीम 2024 में चैंपियन भी बन चुकी है। ऐसे में एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन बेहद शानदार रहा है।

वहीं कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है जो ऊपर दिए गए पुरस्कारों की लिस्ट में आ सकते हैं। सबसे प्रबल दावेदार एमर्जिंग प्लेयर के लिए नंदनी शर्मा नजर आ रही हैं। नंदनी को पर्पल कैप भी मिल सकती है जो फाइनल से पहले दूसरे स्थान पर हैं। वहीं ऑरेंज कैप की रेस में हरमनप्रीत टॉप पर हैं तो फाइनलिस्ट कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 53 रन दूर हैं।

अब देखना होगा कि कौन सी खिलाड़ी किस पुरस्कार पर कब्जा करती हैं। फाइनल में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस रोचक हो सकती है। वहीं विजेता टीम के साथ-साथ उपविजेता टीम भी मालामाल होने वाली है। आईपीएल (20 करोड़ विजेता) के मुकाबले यह प्राइज मनी काफी कम है लेकिन इस सीजन लोकप्रियता में इस लीग ने कई झंडे गाढ़े हैं। इससे साफ होता है कि महिला क्रिकेट भी अब पुरुष क्रिकेट से खास पीछे नहीं रहा है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-

संजू ने मिले मौके का नहीं उठाया फायदा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कहीं बेंच गरम करते ना रह जाएं
दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड चौथा फाइनल; जो गंभीर से पंत तक कोई नहीं कर पाया, क्या जेमिमा रच पाएंगी इतिहास?

WLP 2026: धवन दूसरे तो पुजारा पांचवें स्थान पर, ये हैं वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो लीग के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज