विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया। गुजरात ने लीग के इतिहास में पहली बार मुंबई को हराया। इस जीत ने एलिमिनेटर में उसकी जगह पक्की कर दी। यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग स्टेज के आखिरी मैच से एलिमिनेटर की दूसरी टीम तय होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले फाइनल में जगह बना चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष पर है। गुजरात जायंट्स दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स चौथे और यूपी वॉरियर्स पांचवें नंबर पर है।

डब्ल्यूपीएल 2026 अंक तालिका

टीममैचजीतहारअंकरनरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फाइनल)862121.247
गुजरात जायंट्स (एलिमिनेटर)85310-0.168
मुंबई इंडियंस83560.059
दिल्ली कैपिटल्स7346-0.164
यूपी वॉरियर्स7254-1.164

डब्ल्यूपीएल 2026 टॉप-5 बल्लेबाज

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेंज कैप फिलहाल मुंबई इंडियंस की नट साइवर ब्रंट के पास है। स्मृति मंधाना दूसरे नंबर पर हैं। हरमनप्रीत कौर तीसरे और मेग लैनिंग चौथे नंबर पर हैं। फीबी लिचफील्ड पांचवें नंबर पर हैं। नीचे डब्ल्यूपीएल 2025 की टॉप-5 बल्लेबाजों का आंकड़ा देख सकते हैं।

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
नेट साइवर-ब्रंट6631979.75154.85484
स्मृति मंधाना8829048.33141.46456
हरमनप्रीत कौर7726052145.25289
मेग लैनिंग7724835.43125.89375
फीबी लिचफील्ड6624340.5154.783010

डब्ल्यूपीएल 2026 टॉप-5 गेंदबाज

डब्ल्यूपीएल 2026 की टॉप-5 गेंदबाजों में सोफी डिवाइन शीर्ष पर हैं। नादिन डी क्लर्क दूसरे नंबर पर हैं। अमेलिया केर तीसरे नंबर पर हैं। नंदनी शर्मा चौथे और लॉरेन बेल पांचवें नंबर पर हैं। नीचे डब्ल्यूपीएल 2025 की टॉप-5 गेंदबाजों का आंकड़ा देख सकते हैं।

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
सोफी डिवाइन829.51791713.9423710
नादिन डी क्लर्क8281681513.5320320
अमेलिया केर728168141521000
नंदनी शर्मा726156141521001
लॉरेन बेल832192121518000