WPL 2026 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: विमेंस प्रीमियर लीग के 20 मैचों के बाद अब लीग स्टेज का अंत हो चुका है। टॉप 3 की टीमें भी 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद कंफर्म हो चुकी हैं। दो बार की लीग विनर और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस अब बाहर हो गई है और यूपी वॉरियर्स को भी बाहर होना पड़ा है। आरसीबी की टीम टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल में पहुंच गई है।

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ में एंट्री; MI बाहर

वहीं लीग स्टेज के सभी मैचों के बाद गुजरात जायंट्स नंबर 2 पर रही है और दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी लीग मैच में यूपी वॉरियर्स को हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। अब आरसीबी के साथ फाइनल में भिड़ने के लिए दिल्ली और गुजरात के बीच प्लेऑफ के तहत एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। 3 फरवरी को एलिमिनेटर होगा, वहीं 5 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।

पाकिस्तान का ‘बायकॉट’ ड्रामा: भारत को मिलेगा फायदा, नॉकआउट मैचों पर सस्पेंस; क्या एक्शन लेगा ICC?

वहीं लीग स्टेज के बाद टॉप 5 बैटर्स की सूची में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर रही हैं। दूसरे पर भी मुंबई की ही नेट सीवर ब्रंट हैं। अब स्मृति मंधाना फाइनल में दोनों को पछाड़कर तीसरे से टॉप पर आ सकती हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में सोफी डिवाइन टॉप पर हैं।

दिल्ली-यूपी मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
आरसीबी (Q)8 6212+1.247
गुजरात जायंट्स (Q)85310-0.168
दिल्ली कैपिटल्स8448-0.169
मुंबई इंडियंस8356+0.059
यूपी वॉरियर्स8264-0.769

दिल्ली-यूपी मैच के बाद टॉप 5 बैटर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हरमनप्रीत कौर8834268.40150.663613
नेट सीवर ब्रंट7732164.20151.41484
स्मृति मंधाना8829048.33141.46456
मेग लैनिंग8824831.00125.25375
एश्लेग गार्डनर8824430.50142.69268

दिल्ली-यूपी मैच के बाद टॉप 5 बॉलर

खिलाड़ीमैचओवरबॉलविकेटइकॉनमीरन3-विकेट5-विकेट
सोफी डिवाइन829.5179177.9423720
नादिन डी क्लर्क828168157.2520320
अमेलिया कर728168147.521020
नंदनी शर्मा830180147.723111
श्री चरणी831186147.8124220