वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026)के 19वें मैच में शुक्रवार(30 जनवरी) को गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। इससे दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाला लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला प्लेऑफ की लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह मैच रविवार (1 फरवरी) को खेला जाएगा। दिल्ली, यूपी और मुंबई का भाग्य इस मैच से तय होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही फाइनल में पहुंच गई है।

आइए जानते हैं डब्ल्यूपीएल 2026 के प्लेऑफ का समीकरण

मुंबई इंडियंस- अगर दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स को हरा देती है और यह जीत बहुत बड़े अंतर से नहीं होती है तो डिफेंडिंग चैंपियन एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स- अगर दिल्ली कैपिटल्स रविवार को यूपी वॉरियर्स को हरा देती है तो वह एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और हार-जीत का अंतर मायने नहीं रखेगा।

यूपी वॉरियर्स- प्लेऑफ में पहुंचने और एलिमिनेटर खेलने के लिए यूपी वॉरियर्स को 100 से ज्यादा रनों के अंतर से जीतना होगा या कम से कम पांच ओवर रहते लक्ष्य हासिल करना होगा।

डब्ल्यूपीएल 2026 की अंक तालिका

डब्ल्यूपीएल 2026 की अंक तालिका की बात करे तो आरसीबी 8 मैच में 6 जीत और 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है। गुजरात जायंट्स 8 मैच में 5 जीत के और 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 8 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स 7 मैच में 3 जीत के और 6 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। यूपी वॉरियर्स 7 मैच में 4 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।

डब्ल्यूपीएल 2026 अंक तालिका

टीममैचजीतहारअंकरनरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फाइनल)862121.247
गुजरात जायंट्स (एलिमिनेटर)85310-0.168
मुंबई इंडियंस83560.059
दिल्ली कैपिटल्स7346-0.164
यूपी वॉरियर्स7254-1.164