WPL 2026 Playoffs Scenario: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) गुरुवार (29 जनवरी) को वडोदरा में विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) लीग स्टेज के 18वें मैच में यूपी वॉरियर्स (UPW) को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह आरसीबी का लीग स्टेज का आखिरी मैच था, और अब ग्रुप में टॉप पर रहने के बाद वे सीधे फाइनल खेलेगी। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने आठ मैचों में छह जीत हासिल की। कोई भी दूसरी टीम उसकी (12 अंक) बराबरी नहीं कर सकती।
लीग स्टेज में दो मैच बाकी रहते हुए बाकी चारों टीमें गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं। मुंबई इंडियंस शुक्रवार (30 जनवरी) को गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी, जबकि यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स रविवार (1 फरवरी) को आमने-सामने होंगी। ध्यान देने वाली बात है कि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर खेलेंगी, जिसका विजेता फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगा।
ट्रेविस हेड की कप्तानी में खराब शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 7 साल बाद पाकिस्तान ने हराया
आइए जानते हैं गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है
गुजरात जायंट्स – अगर मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स हरा देती है तो वह क्वालिफाई कर जाएगी। अगर मुंबई इंडियंस से गुजरात जायंट्स से हार जाती है तो वह उम्मीद करेगी कि दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स हरा दे।
मुंबई इंडियंस – अगर गुजरात जायंट्स को मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो वे क्वालिफाई कर जाएगी। अगर वब हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि यूपी वॉरियर्स से दिल्ली कैपिटल्स हार जाए, लेकिन बहुत बड़े अंतर से नहीं।
दिल्ली कैपिटल्स – दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हरा दिया तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी फिर मुंबई इंडियंस-गुजरात जायंट्स मैच का नतीजा कुछ भी हो। अगर वह हार जाती है, तो वह बाहर हो जाएगी।
यूपी वॉरियर्स – यूपी वॉरियर्स को दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि उनका नेट रनरेट कम से कम दो टीमें से अच्छी हो जाए।
