WPL 2026 Top 5 Batters, Bowlers, Final RCB vs DC: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। फाइनल के लिए दो टीमें मिल चुकी हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। अब दिल्ली का सामना 5 फरवरी को आरसीबी से होगा।

दिल्ली की टीम पिछले तीनों फाइनल खेली है लेकिन खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं आरसीबी की टीम पूर्व चैंपियन है। ऐसे में नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में दिल्ली की नजरें होंगी पहली WPL ट्रॉफी पर। दिल्ली की टीम लीग स्टेज में 8 में से 4 मुकाबले जीते थे। उसके बाद एलिमिनेटर मुकाबले में एकतरफा तरीके से दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को मात दी।

दिल्ली कैपिटल्स की नंदनी शर्मा के पास मौका है अब इस सीजन पर्पल कैप जीतने का। इस मैच में 2 विकेट लेकर वह दूसरे स्थान पर आ गई हैं। टॉप पर काबिज सोफी डिवाइन से नंदनी अब एक विकेट ही पीछे हैं। वहीं ऑरेंज कैप के लिए रेस अब फाइनल में स्मृति मंधाना, लिजेल ली और लॉरा वोल्वार्ट के बीच देखने को मिलेगी।

दिल्ली-गुजरात एलिमिनेटर मैच के बाद टॉप 5 बैटर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हरमनप्रीत कौर8834268.40150.663613
नेट सीवर ब्रंट7732164.20151.41484
स्मृति मंधाना8829048.33141.46456
लिजेल ली9928331.44141.5438
लॉरा वोल्वार्ट9927345.50130.62286

दिल्ली-गुजरात एलिमिनेटर मैच के बाद टॉप 5 बॉलर

खिलाड़ीमैचओवरबॉलविकेटइकॉनमीरन3-विकेट5-विकेट
सोफी डिवाइन932.5197178.2827220
नंदनी शर्मा934204168.0927511
नादिन डी क्लर्क828168157.2520320
अमेलिया कर728168147.521020
श्री चरणी934204147.8526720

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के नियमों में 73 बदलाव: बाउंड्री के कैच, विकेटकीपर की पोजीशन, टेस्ट मैच में अंतिम ओवर समेत कई नियम बदले

यह भी पढ़ें: AUS U19 vs ENG U19: अंग्रेज कप्तान का ऐतिहासिक शतक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड