विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का अंत हो चुका है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया और इतिहास रचा। इस टूर्नामेंट के अंत पर कई खिलाड़ियों को पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिले।

स्मृति मंधाना ने 377 रन के साथ ऑरेंज कैप जीती। वहीं सोफी डिवाइन को सीजन के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। उन्होंने और नंदनी शर्मा ने बराबर 17-17 विकेट लिए। बेहतर इकॉनमी के कारण सोफी को पर्पल कैप मिली। वहीं नंदनी शर्मा को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। इसके अलावा कई खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:-

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड और कितनी रकम?

अवॉर्डप्लेयर/टीमधनराशि (रुपये)
विजेताआरसीबी 6 करोड़
उपविजेतादिल्ली कैपिटल्स3 करोड़
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजनग्रेस हैरिस5 लाख
एक्टिव कैच ऑफ द सीजनलूसी हैमिल्टन5 लाख
मोस्ट सिक्सेज ऑफ द सीजनहरमनप्रीत कौर (13)5 लाख
ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजनलॉरेन बेल (128 डॉट बॉल, 7700 पेड़)5 लाख
एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजननंदनी शर्मा5 लाख
ऑरेंज कैपस्मृति मंधाना5 लाख
पर्पल कैपसोफी डिवाइन5 लाख
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP)सोफी डिवाइन5 लाख
फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैचस्मृति मंधाना2.5 लाख

फाइनल मुकाबले में क्या-क्या हुआ?

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए थे। जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रन की पारी खेली। वहीं लॉरा वोल्वार्ट ने 25 गेंद पर नाबाद 44 और चिनेल हेनरी ने 15 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में दो गेंद शेष रहते हुए 204 रन बनाए और चैंपियन बनी।

आरसीबी के लिए फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 87 और जॉर्जिया वॉल ने 79 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 165 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। आखिरी में राधा यादव ने दो चौके लगाकर आरसीबी को चैंपियन बनाया।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पूरी खबर पढ़ें:-

WPL 2026: स्मृति मंधाना बनीं नंबर 1 बैटर, हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे; RCB के लिए भी रचा इतिहास

RCB दूसरी बार WPL चैंपियन, फाइनल में किया रिकॉर्ड चेज; स्मृति मंधाना-जॉर्जिया वॉल की ऐतिहासिक साझेदारी