Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants WPL 2023 Match 12: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस (MIW) ने गुजरात जायंट्स (GGT) को 55 रन से हराया। बेबोर्न स्टेडियम में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। गुजरात जायंट्स की टीम 163 के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 9 विकेट पर 107 रन ही बना पाई। मुंबई इंडियंस (MIW) की प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।
मुंबई इंडियंस की लगातार 5वीं जीत
हरनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। वह अबतक एक भी मैच नहीं हारी है। 5 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स (GGT) की 5 में 3 मैच हारकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस (MIW) और गुजरात जायंट्स (GGT) के बीच लीग का पहला मैच हुआ था। 4 मार्च को खेले गए इस मैच में गुजरात को मुंबई ने 143 रन से हराया था। प्लेयर ऑफ द मैच हरमनप्रीत कौर की 30 गेंद पर 65 रन की पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया था। गुजरात की टीम15.1 ओवर में 64 रन पर सिमट गई थी।
गुजरात जायंट्स की पारी
गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहली गेंद पर नेट साइवर-ब्रंट ने झटका दे दिया। सोफिया डंकले गोल्डन डक हुईं। सबभिनेनी मेघना को हेले मैथ्यूज ने 16 रन पर पवेलियन भेज दिया। पावरप्ले में टीम को तीसरा झटका मैथ्यूज ने अनाबेल सदरलैंड को डक पक आउट करके दिया। टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 34 रन बनाए। टीम ने 12 ओवर में 57 रन पर 6 विकेट खो दिए।
नेट साइवर-ब्रंट ने और हेले मैथ्यूज ने 3-3 विकेट लिए
हरलीन देओल 22 रन बनाकर आउट हुईं। इस्सी वोंग को उनका विकेट मिला एश्ले गार्डनर 8 और दयालन हेमलता 6 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अमेलिया केर ने दोनों को आउट किया। स्नेह राणा 15वें ओवर में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। नेट साइवर-ब्रंट ने उन्हें आउट किया। किम गर्थ 8 और तनुजा कंवर बगैर खाता खोले पवेलियन लौटीं।मुं बई की ओर से नेट साइवर-ब्रंट ने और हेले मैथ्यूज ने 3-3 विकेट लिए। अमेलिया केर ने 2 और इस्सी वोंग ने 1 विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस की पारी
मुंबई इंडियंस (MIW) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ही ओवर में एश्ले गार्डनर ने झटका दिया। हेले मैथ्यूज डक पर पवेलियन लौट गईं। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट पर 40 रन बनाए। यास्तिका भाटिया और नेट साइवर-ब्रंट ने इसके बाद टीम को संभाला। दोनों ने पावरप्ले में दोनों ने पावरप्ले में 32 गेंद गेंद पर 39 रन जोड़े। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका भाटिया 44 और नेट साइवर-ब्रंट 36 रन बनाकर आउट हुईं। अमेलिया केर 19 रन बनाकर आउट हुईं। गुजरात जायंट्स की ओर से एश्ले गार्डनर ने 3 विकेट लिए। किम गर्थ, स्नेह राणा और तनुजा कंवर ने 1-1 विकेट लिए।
हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक
इस्सी वोंग गोल्डेन डक हुईं। हुमायरा काजी 2 रन बनाकर रन आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर आखिरी ओवर में अर्धशतक जड़कर आउट हुईं। उन्होंने 30 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। प्लेइंग 11 की बात करें तो गुजरात की टीम में दो बदलाव हुआ। लौरा वोल्वार्ड्ट और जॉर्जिया वेयरहम की जगह सोफिया डंकले और अनाबेल सदरलैंड को मौका मिला। मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 – हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुर्जर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।
गुजरात जायंट्स प्लेइंग 11 – सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एशलीग गार्डनर, दयालन हेमलता, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गर्थ, तनुजा कंवर, स्नेह राणा (कप्तान), मानसी जोशी।