World Legends Pro T20 League Points Table, Top Five Batsman and Bowler: वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो T20 लीग 2026 के 9वें मुकाबले में पुणे पैंथर्स का मुकाबला राजस्थान लॉयंस से हुआ जहां राजस्थान ने पुणे को 6 विकेट से मात दे दी। इस टूर्नामेंट में हार के साथ शुरुआत करने वाली राजस्थान लॉयंस की गाड़ी अब जीत की पटरी पर लौट आई है। राजस्थान ने पुणे से पहले दुबई रॉयल्स को हराया था। वहीं पुणे पैंथर्स के साथ कहानी उल्टी हो गई है। पुणे ने टूर्नामेंट की शुरुआत भले जीत के साथ की थी, लेकिन अब पिछले दो मैचों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान से पहले दिल्ली वॉरियर्स ने भी पुणे को 59 रन से मात दी थी।

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर दिल्ली

इस मुकाबले के बाद अंकतालिका में कुछ बदलाव हुए हैं। अभी तक इस सीजन में अजेय चल रही दिल्ली वॉरियर्स 6 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। वहीं पुणे को मात देने के बाद राजस्थान लॉयंस के 4 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान ने 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली अपने तीनों मैच जीती है। इसके बाद महाराष्ट्र टायकंस 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

WPL Points Table 2026:गुजरात जायंट्स-मुंबई इंडियंस मैच के बाद डब्ल्यूपीएल की अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग अंकतालिका

स्थानटीमखेले गए मैचजीतेहारेनेट रन रेट (NRR)अंक
1दिल्ली वॉरियर्स3301.776
2राजस्थान लायंस3210.8794
3महाराष्ट्र टायकून्स312-0.0972
4गुरुग्राम थंडर्स312-0.4622
5दुबई रॉयल्स312-0.8332
6पुणे पैंथर्स312-1.3392

वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग: टॉप 5 बैट्समैन

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
चैडविक वाल्टन332041022042114
चेतेश्वर पुजारा3313344.33158.33182
नमन ओझा3312341155.7136
उपुल थरंगा3311739144.4488
किर्क एडवर्ड्स3311638.67122.11115

वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग: टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
पीयूष चावला31272715.5710900
बिपुल शर्मा31272716.4311500
जेसल करिया310.3636148400
कार्लोस ब्रेथवेट31166614.838900
पीटर सिडल31272519.29600