पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार एक के बाद एक अलग-अलग मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों के हाथ ना मिलाने से तिलमिला रहा है। यही मामला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन में भी उठा। आपको बता दें कि पिछले सीजन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। उसके बाद खीजा पाकिस्तान दूसरे सीजन भी यही मुद्दा उठा रहा था और उसने आयोजकों सामने बेतुकी शर्तें रख दीं। अब उन शर्तों को खारिज किया गया और पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा खिलाड़ियों को जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं जारी किए गए। इसके बाद पाकिस्तान चैंपियंस की टीम सोमवार को ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल)‘ के तीसरे सत्र से बाहर हो गई। टूर्नामेंट में भागीदारी को लेकर टीम प्रबंधन और पीसीबी के बीच बातचीत चल रही थी।
टीम के मालिक कामिल खान ने भी बोर्ड से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच गतिरोध दूर नहीं हो सका। पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को जारी बयान में कहा, “पाकिस्तान चैंपियंस को यह बताते हुए खेद है कि पीसीबी द्वारा जरूरी एनओसी जारी नहीं करने के फैसले को बरकरार रखने के कारण टीम डब्ल्यूसीएल के मौजूदा सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेगी।”
बयान में कहा गया, ”हम पीसीबी के अधिकार और उसके फैसले का सम्मान करते हैं। हमें स्वाभाविक रूप से निराशा है कि हमारे खिलाड़ियों को क्रिकेट के दिग्गजों के इस वैश्विक आयोजन में पाकिस्तान चैंपियंस का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा। हम अपने खिलाड़ियों, समर्थकों और प्रशंसकों का समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।”
क्या था पूरा विवाद?
पाकिस्तान चैंपियंस का टूर्नामेंट से हटना पीसीबी और डब्ल्यूसीएल आयोजकों के बीच पिछले साल के विवाद के बाद हुआ है। पिछले सत्र में राजनीतिक तनाव के बीच इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ अपने निर्धारित मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पीसीबी ने टूर्नामेंट आयोजकों की आलोचना की थी और लीग में अपने खिलाड़ियों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी कुछ शर्तों के साथ खिलाड़ियों को एनओसी जारी करने पर सहमत था। इनमें पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने को लेकर भारतीय खिलाड़ियों की ओर से लिखित माफी और दोनों टीमों के बीच हाथ मिलाने को लेकर आश्वासन जैसी शर्तें शामिल थीं।
पाकिस्तान की बेतुकी शर्तें खारिज, फिर हुई किरकिरी
रिपोर्ट्स में यह बताया गया कि डब्ल्यूसीएल आयोजकों ने पीसीबी की कुछ शर्तें स्वीकार कर ली थीं, लेकिन माफी और हाथ मिलाने से जुड़ी मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान चैंपियंस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और एक बार फिर से अपनी किरकिरी करवा ली। इस घटनाक्रम के बाद 10 अक्टूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी अब रद्द हो गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान चैंपियंस डब्ल्यूसीएल के पिछले दोनों सत्र में उपविजेता रहा था। टीम को 2024 में हुए पहले सत्र के फाइनल में इंडिया चैंपियंस से हार मिली थी जबकि 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने उसे शिकस्त दी थी। डब्ल्यूसीएल ने भी सोमवार को पाकिस्तान चैंपियंस के टूर्नामेंट से हटने की पुष्टि की।
आयोजकों ने कहा कि तीसरे सत्र में अब छह टीमें हिस्सा लेंगी। डब्ल्यूसीएल ने बयान में कहा, ”आधिकारिक अपडेट: अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण पाकिस्तान चैंपियंस डब्ल्यूसीएल के तीसरे सत्र में हिस्सा नहीं लेगा। डब्ल्यूसीएल का तीसरा सत्र छह टीमों के साथ जारी रहेगा। खेल जारी है और दिग्गजों का मुकाबला भी जारी रहेगा।”
शाहीन अफरीदी-साहिबजादा फरहान कप्तान, बाबर आजम वनडे टीम में शामिल; पाकिस्तान के ODI और टी20 स्क्वाड का ऐलान
पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स के फाइनल में भारत से हारने के बाद अब अपने घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज होगी। इन दोनों सीरीज के लिए पाकिस्तान का वनडे और टी20 स्क्वाड जारी हुआ है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
