महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में सोमवार (8 जून) को भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारती फुलमाली ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। टीम के लिए सबसे अच्छी बात रही ओपनर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का बल्ला चला। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट पर 179 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने बल्लेबाजी नहीं की। वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लेचर सबसे सफल गेंदबाज रहीं।

भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भारती फुलमाली ने 40 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। स्मृति मंधाना ने 23 गेंद पर 8 चौके की मदद से 39 रन बनाए। शैफाली वर्मा 13 गेंद पर 29 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 7, क्रांति गौड़ ने 4, श्रेयांका पाटिल ने 2, राधा यादव ने 1 और ऋचा घोष बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गईं। श्री चारणी 2 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारत ने 5 विकेट 34 रन पर गंवा दिए

वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लेचर ने 4 विकेट लिए। करिश्मा रामहरैक, आलिया एलेन और डिएंड्रा डॉटिन ने 1-1 विकेट लिए। भारतीय टीम का स्कोर 15 ओवर के बाद 3 विकेट पर 145 रन था और ऐसा लगा रहा था कि टीम 200 के करीब पहुंचेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारत ने 5 विकेट 34 रन पर गंवा दिए।

वेस्टइंडीज ने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया

भारत के लिए शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद यास्तिका भाटिया और भारती फुलमाली के बीच 44 गेंद पर 61 रनों की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज ने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। एफी फ्लेचर ने 4 ओवर का कोटा पूरा किया।

ये हैं टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग 90 और रोहित शर्मा 88 का ऋषभ पंत 97छक्कों के बाद नंबर आता है। पूरी खबर पढ़ें