महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में सोमवार (8 जून) को भारत ने वेस्टइंडीज को 26 रनों से हरा दिया। गेंद से भारत की जीत की हीरो श्रेयांका पाटिल और राधा यादव रहीं। वेस्टइंडीज के लिए डिएंड्रा डॉटिन को छोड़कर कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाई। उनके अलावा शेमाइन कैम्पबेले ने अच्छी बल्लेबाजी की, जो रिटायर्ड हर्ट हुईं।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए। डिएंड्रा डॉटिन ने 49, शेमाइन कैम्पबेल ने 25, शॉनिशा हेक्टर ने नाबाद 19 और जैनिले ग्लासगो ने 19 रन बनाए। आलिया एलेन 13 रन बनाकर आउट हुईं।

भारत ने 6 गेंदबाज इस्तेमाल किए

शॉनिशा हेक्टर ने नाबाद 19 और एफी फ्लेचर ने नाबाद 7 रन बनाए। कियाना जोसेफ ने 5, चिनेल हेनरी ने 1 और जैदा जेम्स ने 1 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेले मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर ने बल्लेबाजी नहीं की। भारत ने 6 गेंदबाज इस्तेमाल किए। शैफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़ और श्री चारणी ने कोई विकेट नहीं लिया। श्रेयांका पाटिल ने 4 और राधा यादव ने 3 विकेट लिए। भारत को दूसरा वॉर्मअप 10 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। वेस्टइंडीज को 10 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है।

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 180 का लक्ष्य

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 विकेट पर 179 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भारती फुलमाली ने 40 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। स्मृति मंधाना ने 23 गेंद पर 8 चौके की मदद से 39 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। भारतीय पारी की पूरी रिपोर्ट के लिए क्लिक करें