महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार (2 जुलाई) को इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मेजबान टीम का सामना 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप टी शीर्ष-5 बल्लेबाजी की बात करे तो इंग्लैंड की डैनी वायट हॉज शीर्ष पर हैं। भारतीय भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन स्मृति मंधाना टॉप-5 में बनी हुई हैं। वह चौथे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स दूसरे, डार्सी कार्टर तीसरे और एलिसा पेरी पांचवें नंबर पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो श्री चरणी का जलवा कायम है। वह अभी भी सबसे ज्यादा 14 विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान की फातिमा सना दूसरे, हेले मैथ्यूज तीसरे, सोफी मोलिन्यूक्स चौथे और सोफी एक्लेस्टोन पांचवें नंबर पर हैं। मैथ्यू और मोलिन्यूक्स ने बराबर 10-10 विकेट लिए हैं। नीचे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज की लिस्ट देख सकते हैं।

Women’s T20 World Cup 2026
बल्ले और गेंद की जंग
शीर्ष 5 बल्लेबाज और गेंदबाज — टूर्नामेंट आंकड़े
सर्वाधिक रन
294
सर्वश्रेष्ठ SR
152.33
सर्वाधिक विकेट
14
सर्वश्रेष्ठ गेंद औसत
8.36
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत SR 4s 6s
1Danni Wyatt-HodgeENG 66 294 73.50 152.33 412
2Tazmin BritsSA 44 225 75.00 129.31 254
3Darcey CarterENG 55 208 52.00 111.83 261
4Smriti MandhanaIND 55 205 41.00 140.41 303
5Ellyse PerryAUS 66 185 46.25 135.04 231
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-फर 5-फर
1Shree CharaniSA 520.0120 14 8.36 11710
2Fatima SanaPAK 517.5107 11 11.27 12400
3Hayley MatthewsWI 623.0138 10 14.50 14500
4Sophie MolineuxAUS 620.0120 10 13.00 13000
5Sophie EcclestoneENG 624.0144 9 15.44 13900
स्रोत: Women’s T20 World Cup 2026 आधिकारिक आंकड़े

इंग्लैड ने साउथ अफ्रीका से लिया 2023 और 2025 का बदला

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल ऑस्ट्रे्लिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड दोनों फॉर्मेट में कभी अपनी मेजबानी में विश्व कप नहीं हारा है। पूरी खबर पढ़ें