महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार (5 जून) को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा। 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने मेजबान इंग्लैंड की चुनौती होगी, जो अपनी मेजबानी में कभी विश्व कप नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा कोई भी टीम 1 बार से ज्यादा महिला टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीती है। इंग्लैंड की टीम को ऐसा करने के लिए 44 साल का सूखा खत्म करना होगा।
महिला विश्व कप ( वनडे या टी20) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का छह बार मुकाबला हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने हर बार जीत हासिल की है। वनडे विश्व कप में दोनों टीमों का 1982, 1988 और 2022 में आमना-सामना हुआ। टी20 विश्व कप में 2012, 2014 और 2018 में मुकाबला हुआ है। हर बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।
इंग्लैंड ने नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया को एक बार हराया
इंग्लैंड ने नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया को एक बार हराया है। 2009 में टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। तब इंग्लैंड ने विश्व कप जीता था। इंग्लैंड की ही मेजबानी में विश्व कप हुआ था। महिला टी20 विश्व कप 2026 की बात करें तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें अजेय हैं।
ऑस्ट्रेलिय-इंग्लैंड अजेय
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड को ग्रुप स्टेज में हराया। सेमीफाइनल में उसने साउथ अफ्रीका को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका,भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया। सेमीफाइनल में उसने वेस्टइंडीज को हराया।
इंग्लैंड महिला टीम
एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल, सोफिया डंकले, इस्सी वोंग, लॉरेन फाइलर, टिली कॉर्टीन-कोलमैन।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, मेगन शुट, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग।
नहीं मिलेगा नया विजेता
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल ऑस्ट्रे्लिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड दोनों फॉर्मेट में कभी अपनी मेजबानी में विश्व कप नहीं हारा है। पूरी खबर पढ़ें।
