महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार (2 जुलाई) को इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड की जीत से सुनिश्चित हुआ कि महिला क्रिकेट को नया चैंपियन नहीं मिलेगा। सेमीफाइनल में पहुंचने वालीं ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड चैंपियन बन चुकी हैं।
साउथ अफ्रीका ही एकमात्र टीम थी जिसने खिताब नहीं जीता। फाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा। ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार खिताब जीता है। इंग्लैंड 1 बार खिताब जीता है। गौर करने वाली बात यह है कि इंग्लैंड दोनों फॉर्मेट में कभी अपनी मेजबानी में विश्व कप नहीं हारा है। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2023 टी20 और 2025 एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल की हार का बदला चुकता किया।
इंग्लैंड की पारी
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 169 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए नट साइवर ब्रंट ने 47 गेंद पर 75 और हीथर नाइट ने 47 गेंद पर 58 रन बनाए। डेनियल गिब्सन ने नाबाद 6, डेनी वायट हॉज ने 12, एमी जोन्स ने 2, एलिस कैप्सी ने 1 और फ्रेया कैंप ने नाबाद 1 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा और शबनिम इस्माइल ने 2-2 विकेट लिए। मारिजान कैप ने 1 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका की पारी
साउथ अफ्रीका की टीम ने 170 रनों के लक्ष्य के जवाब में 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए। ओपनर ताजमिन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 17, नादिन डी क्लर्क ने 14, क्लोय ट्रायन ने 12, सुने लुस ने 11, मारिजान कैप ने 5, अयाबोंगा खाका ने 4, एनेरी डर्कसेन ने 3 और शबनिम इस्माइल ने नाबाद 2 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल और चार्लोट डीन ने 2-2 विकेट लिए। लिन्से स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन और फ्रेया केंप ने 1-1 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के विजेता से होगा। पूरी खबर पढ़ें।
