महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार (30 जून) को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को काफी कम स्कोर पर रोक दिया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। कैरेबियाई टीम के लिए कप्तान हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स समेत 3 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके।

वेस्टइंडीज को हेले मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने सधी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। वेस्टइंडीज को पहला झटका 9वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। मैथ्यूज 28 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुईं। 10वें ओवर की पहली गेंद पर जोसेफ 16 रन बनाकर आउठ हुईं। इसके बाद स्टेफनी टेलर और जहजारा क्लैक्सटन खाता भी नहीं खोल पाईं।

डिएंड्रा डॉटिन चोटिल

इसके बाद शेमाइन कैम्पबेल ने 22 और चिनेल हेनरी ने 10 रन बनाए। जैनिलेया ग्लासगो 15 रन बनाकर आउट हुईं। डिएंड्रा डॉटिन ने 16 गेंद पर 26 रन बनाए। डॉटिन टॉस के बाद चोटिल हो गई थीं। उन्हें उनकी साथी खिलाड़ी टांगकर मैदान से बाहर लेकर गईं। हालांकि, वह बल्लेबाजी के लौंटी और वेस्टइंडीज को 125 रनोंतक पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की हालत एक समय इतनी खराब थी कि ऐसा लग रहा था वेस्टइंडीज की टीम 100 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी। उसने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर 83 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिन्यूक्स, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहम ने 2-2 विकेट लिए। अनाबेल सदरलैंड को 1 विकेट मिला।

वेस्टइंडीज महिला (प्लेइंग XI)

कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शमीन कैम्पबेले (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, जहजारा क्लैक्सटन, जैनिले ग्लासगो, आलिया एलेन, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक।

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI)

जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की ओपनर बेथ मूनी को आउट करके दीप्ति शर्मा महिला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। दीप्ति के 356 विकेट हो गए। झूलन के 355 विकेट हैं। पूरी खबर पढ़ें