महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में सोमवार (30 जून) को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में हराया। 126 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एश्ले गार्डनर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अबतक अजेय है। वह लगातार छह मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है।
ऑस्ट्रेलिया का खिताबी मुकाबले में सामना दूसरे सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच के विजेता से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 36 गेंद पर 8 चौके की मदद से 61 रनों की पारी खेली।
एश्ले गार्डनर की तूफानी पारी
एश्ले गार्डनर ने 20 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 175 के स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाए। जॉर्जिया वोल ने 16 रन बनाए। फीबी लिचफील्ड ने 4 रन बनाए। एलिस पेरी 2 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। वेस्टइंडीज के लिए चिनेल हेनरी और हेले मैथ्यूज ने 1-1 विकेट लिए। बाकी गेंदबाजों को विकेट नहीं मिला। महिला टी20 वर्ल्ड कप के सात सेमीफाइनल मैचों में वेस्टइंडीज की यह छठी हार थी। वह सिर्फ 2016 में जीत पाई थीं।
ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबा
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 20 मैच हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने 6 और वेस्टइंडीज ने 1 मैच में जीत दर्ज की है। 2016 में ऑस्ट्रेलिया को ईडन गार्डन में हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने 42 गेंद रहते जीत दर्ज की। यह महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल या फाइनल में गेंद की लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2014 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंद रहते जीत हासिल की थी।
वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 126 का लक्ष्य
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। कैरेबियाई टीम के लिए कप्तान हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें।
