ICC Women’s T20 World Cup 2026 Points Table: भारत और बांग्लादेश के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर टीम इंडिया ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम इस जीत के बाद ग्रुप ए की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। अब भारत का एकमात्र लीग मैच बाकी है और वह ऑस्ट्रेलिया से 28 जून को होगा।

वहीं शेफाली वर्मा ने अपना दूसरा अर्धशतक लगाते हुए टॉप 5 बैटर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर जगह बना ली है। बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुईं स्मृति मंधाना लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। टॉप 5 बॉलर्स की लिस्ट में श्री चरणी 12 विकेट लेकर टॉप पर हैं। उनके अलावा टॉप में कोई भी भारतीय नहीं है।

IND W vs BAN W मैच के बाद अंकतालिका

ग्रुप ए

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया4408+4.724
भारत4316+2.268
साउथ अफ्रीका3214-0.546
बांग्लादेश3214-0.641
पाकिस्तान (E)4040-2.831
नीदरलैंड्स (E)3030-3.384

ग्रुप बी

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
इंग्लैंड (Q)4408+2.342
वेस्टइंडीज4316+0.008
न्यूजीलैंड4224+0.122
श्रीलंका4224-0.973
स्कॉटलैंड (E)4132-0.236
आयरलैंड (E)4040-1.277

IND W vs BAN W मैच के बाद टॉप 5 बैटर्स

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
डैनी वायट-हॉज 4419364.33147.33241
डार्सी कार्टर4417458.00116.00211
स्मृति मंधाना4416741.75153.21243
शेमेन कैंपबेल4415050127.12134
शेफाली वर्मा4414536.25157.60223

IND W vs BAN W मैच के बाद टॉप 5 बॉलर्स

प्लेयरमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
श्रीचरणी41696127.088510
सोफी एक्लेस्टोन41696811.759400
हेली मैथ्यूज41696812.139700
आलिया एलीन412728108010
फातिमा सना414.58981411200

बांग्लादेश ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, श्री चरणी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

बांग्लादेश ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ पहले खेलते हुए 136 रन बनाए। इसके अलावा भारत ही नहीं टूर्नामेंट की लीडिंग विकेट टेकर श्री चरणी ने 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर