महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 8 विकेट से जीत मिली और इस टीम ने फाइनल में जगह बना ली। अब इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 2 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच में जिस टीम को जीत मिलेगी वो फाइनल में पहुंचेगी और उसका सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 जुलाई को होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के बाद बात अगर टॉप-5 बल्लेबाजों की की जाए तो इसमें भारत की ओपनर स्मृति मंधाना अभी भी तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। भारत इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया था। वहीं रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर डैनी वायट-हॉज हैं। वहीं टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में भारतीय स्पिनर श्रीचरणी फिलहाल टॉप पर बनी हुई हैं जबकि पाकिस्तानी गेंदबाज फातिमा सना दूसरे नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज पहले सेमीफाइनल के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
डैनी वायट-हॉज5528294153.26392
डार्सी कार्टर5520852111.83261
स्मृति मंधाना5520541140.41303
एलिस पेरी6618546.25135.04231
ओर्ला प्रेंडरगास्ट5518136.2125.69214
प्लेयरमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
श्री चरणी520120148.3611710
फातिमा सना517.51071111.2712400
हिली मैथ्यूज6231381014.514500
सोफी मोलिनक्स620120101313000
सोफी एक्लेस्टोन520120814.7511800

वैभव OUT, वरुण IN; पूर्व ओपनर ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए पूर्व भारतीय ओपनर श्रीकांत ने अपनी जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें वैभव को जगह नहीं दी। उन्होंने इस टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया जो इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)