ENG W vs AUS W ICC Womens T20 World Cup 2026 final: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड की शानदार पारी व शतकीय साझेदारी के दम पर मैच को 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। इंग्लैंड का अपने घर में चैंपियन बनने का सपना टूट गया और उसे उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था जबकि इंग्लैंड की टीम ने एक बार चैंपियन बनने की उपलब्धि साल 2009 में हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया की पारी, बेथ मूनी का अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम की ओपनर जॉर्जिया वोल 9 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठीं। फीबी लिचफील्ड ने 35 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली और आउट हो गईं, लेकिन उन्होंने दूसरे विकेट के लिए बेथ मूनी के साथ मिलकर 67 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी की। बेथ मूनी ने अपना अर्धशतक 38 गेंदों पर पूरा किया और उन्होंने 49 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। एलिस पेरी 13 रन बनाकर जबकि एश्ले गार्डनर 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड के लिए शार्लेट डीन, लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिए।

इंग्लैंड की पारी, नैट साइवर-ब्रंट का अर्धशतक

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और उन्होंने 45 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 58 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस टीम की ओपनर एमी जोन्स नहीं चल पाईं और उन्होंने 6 गेंदों पर 6 रन ही बनाए जबकि टीम की दूसरी ओपनर डैनी वायट-हॉज ने भी 9 गेंदों पर 8 रन ही बनाए। ऐलिस कैप्सी ने तेज बैटिंग जरूर की, लेकिन वो भी 20 गेंदों पर 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं। फ्रेया केम्प ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक सफलता हासिल की।

तिलक वर्मा ने अभिषेक का रिकॉर्ड तोड़ा, बने नंबर 1; T20I में सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय

तिलक वर्मा ने टी20आई में 1500 रन 23 साल 238 दिन की उम्र में पूरे किए जबकि अभिषेक ने ये कमाल 25 साल 300 दिन की उम्र में किया था और वो अब दूसरे नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

साई सुदर्शन नंबर 1, शीर्ष 10 में 5 भारतीय; इंडिया ए-श्रीलंका ए टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के ओपनर बैटर ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए और 2 मैचों में 2 शतक भी जड़े। साई का बेस्ट स्कोर इस टेस्ट सीरीज में 168 रन रहा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)