मेजबान इंग्लैंड ने भीषण गर्मी के बीच बुधवार रात (भारतीय समयानुसार 24 जून 2026 की रात करीब ढाई बजे) लॉर्ड्स में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोनों टीम ने टूर्नामेंट में इससे पहले कोई मैच नहीं गंवाया था, लेकिन इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर जीत की लय बरकरार रखी।

इंग्लैंड ने 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पांच विकेट पर 148 रन ही बना पाई। हालांकि, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं रहा। इंग्लैंड की खराब फील्डिंग और वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी की यादगार पारी भी बड़ी बातें रहीं।

इस मैच में इंग्लैंड की फील्डिंग ने उसका साथ नहीं दिया और टीम ने छह कैच छोड़ दिए। इसका फायदा उठाते हुए चिनेल हेनरी ने निचले क्रम में उतरकर ऐतिहासिक पारी खेली। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़े बड़े रिकॉर्ड और आंकड़े।

डैनी व्याट-हॉज और हीथर नाइट ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

35 डिग्री सेल्सियस तापमान में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तय 20 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाए। टीम की तरफ से डैनी व्याट-हॉज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 65 रन बनाए। कप्तान हीथर नाइट ने 26 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। डैनी व्याट-हॉज की यह पारी टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन का एक और उदाहरण रही। वह अब तक महिला टी20 विश्व कप 2026 में 193 रन बना चुकी हैं।

इंग्लैंड के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा ड्रॉप कैच

इस मैच में इंग्लैंड की फील्डिंग ने टीम को बड़ा नुकसान पहुंचाया अन्यथा उसकी जीत का अंतर और ज्यादा हो सकता था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड ने छह कैच छोड़े। इसके साथ ही टीम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप छोड़ने वाली टीम बन गई।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छोड़े गए कैच

  • टीम: कैच छोड़े (कैचिंग प्रतिशत)
  • इंग्लैंड: 15 कैच (51.6%)
  • न्यूजीलैंड: 14 कैच (41.6%)
  • वेस्टइंडीज: 09 कैच (67.8%)
  • नीदरलैंड्स: 09 कैच (50.0%)
  • श्रीलंका: 07 कैच (63.1%)
  • भारत: 07 कैच (70.8%)

T20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छोड़े गए कैचों की सूची

इंग्लैंड की ओर से छोड़े गए छह कैचों ने इस मुकाबले को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे खराब फील्डिंग वाली पारियों में शामिल कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा ड्रॉप कैच

कैच छोड़ेटीमविपक्षी टीममैदानसाल
07 कैचपाकिस्तानन्यूजीलैंडदुबई2024
06 कैचन्यूजीलैंडवेस्टइंडीजसाउथैम्पटन2026
06 कैचइंग्लैंडवेस्टइंडीजलॉर्ड्स2026

चिनेल हेनरी ने निचले क्रम में खेलकर रचा इतिहास

वेस्टइंडीज की बैटर चिनेल हेनरी ने नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 51 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी 30 गेंदों की पारी ने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 6 या उससे नीचे 50+ स्कोर

रन (गेंद)खिलाड़ी (देश)विपक्षी टीमसाल
नाबाद 112 रन (45 गेंद)डिआंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज)दक्षिण अफ्रीका2010
नाबाद 55 रन (38 गेंद)फातिमा सना (पाकिस्तान)दक्षिण अफ्रीका2026
नाबाद 54 रन (37 गेंद)नीलाक्षिका सिल्वा (श्रीलंका)न्यूजीलैंड2026
नाबाद 51 (30 गेंद)चिनेल हेनरी (वेस्टइंडीज)इंग्लैंड2026

क्लैक्सटन और हेनरी की साझेदारी ने पलटा मैच

जाहजारा क्लैक्सटन और चिनेल हेनरी के बीच पांचवें विकेट या उससे नीचे 63 रनों की साझेदारी हुई। यह वेस्टइंडीज महिला टीम की टी20 वर्ल्ड कप में पांचवें विकेट या उससे नीचे की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी 118 रन की थी। वह साझेदारी 2010 में बैसेटेरे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एस डेली और डिआंड्रा डॉटिन ने की थी।

Women’s T20WC 2026 Points Table: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच के बाद अंकतालिका, भारत का है ऐसा हाल; टॉप-5 बैटर-बॉलर

Women’s T20WC 2026 Points Table: इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को हरा दिया और महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस मुकाबले के बाद जानिए किस तरह की है अंकतालिका साथ ही भारतीय टीम की कैसी स्थिति है। (पूरी पॉइंट्स टेबल देखने के लिए क्लिक करें)