एशिया कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर हो गई हैं। वह सदर्न ब्रेव के लिए शानदार फॉर्म में थीं, लेकिन चोट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

सदर्न ब्रेव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘हम पुष्टि करते हैं कि जेमिमा रोड्रिग्स के चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर हो जाने के बाद बाकी बचे मैचों के लिए उनकी जगह चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया गया है। जेमी हम आपके जल्द से जल्द फिट होने की कामना करते हैं।’’ 25 वर्षीय जेमिमा रोड्रिग्स ने सदर्न ब्रेव की तरफ से छह पारियों में 35.75 के औसत और 131.19 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 42 रन रहा।

विमेंस द हंड्रेड की पॉइंट्स टेबल में सदर्न ब्रेव फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने 6 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं। टीम के पास फिलहाल 20 अंक हैं। वहीं, टेबल-टॉपर्स ‘ट्रेंट रॉकेट्स’ ने भी अब तक 6 मे से 5 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते यह टीम शीर्ष पर है।

जेमिमा रोड्रिग्स के बाहर होने से अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह 28 अगस्त से शुरू होने वाले महिला टी20 एशिया कप तक फिट हो पाएंगी? भारत को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 30 अगस्त को थाइलैंड से खेलना है।

28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होगा एशिया कप

विमेंस टी20 एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच दुबई में होगा। टूर्नामेंट में जेमिमा रोड्रिग्स का खेलना पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट का इलाज कितनी जल्दी असर करता है। जेमिमा रोड्रिग्स के पास इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट तक फिट होने के लिए लगभग तीन सप्ताह का समय है।

पांच सितंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

मिडिल ओवरों में तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखने वालीं जेमिमा रोड्रिग्स पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बल्लेबाजी क्रम का एक अहम हिस्सा रही हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी, जिसके बाद 3 और 5 सितंबर को क्रमशः हॉन्गकॉन्ग और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

एशिया कप में भारत का शानदार रिकॉर्ड

भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल देश रहा है, जिसने चार वनडे और तीन टी20 फॉर्मेट के खिताब जीते हैं। अगर जेमिमा समय पर फिट नहीं हो पातीं, तो विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को उनकी जगह भारतीय बुलाया जा सकता है।

IND vs SL: भारत को बड़ा झटका, साई सुदर्शन हुए श्रीलंका दौरे से बाहर

साई सुदर्शन पैर की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। चोट के कारण वह भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं गए थे। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे थे। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)