World Legends Pro T20 League Semifinal Schedule: गोवा में जारी वर्ल्ड लेजेंड्स प्रो टी20 लीग के पहले संस्करण के लीग स्टेज का अंत हो गया है। अंतिम मुकाबले में शिखर धवन की कप्तानी वाली दुबई रॉयल्स ने महाराष्ट्र टाइकून्स को मात दी। दुबई की टीम ने अंकतालिका में सीधे आखिरी से चौथे स्थान पर जगह बनाई और सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। कप्तान धवन ने 99 रन की नाबाद पारी खेली।

लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में कार्लोस ब्रेथवेट की कप्तानी वाली महाराष्ट्र के लिए क्रिस गेल (8) और एलिस्टेयर कुक (5) ने पारी की शुरुआत की लेकिन फ्लाप रहे। इसके बाद अश्गर अफगान ने 60 और शॉन मार्श ने नाबाद 66 रन की पारी खेली और स्कोर 20 ओवर में 174 तक पहुंचाया। फिर 175 रन का लक्ष्य चेज करने उतरे दुबई के कप्तान शिखर धवन जो अंत तक 99 रन बनाकर नाबाद रहे।

4500 करोड़ का घाटा, PCB होगा कंगाल; भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो किसे कितना नुकसान? ये है पूरा गणित

शतक से चूके धवन, पर मिल गया सेमीफाइनल का टिकट

शिखर धवन इस पारी में भले शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने 48 गेंद पर 99 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। 175 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दुबई ने 72 रन पर तीन विकेट कर्क एडवर्ड्स (10), ऋषि धवन (21) और अंबाती रायडू (8) के रूप में गंवा दिए थे। शिखर धवन एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया।

दुबई रॉयल्स ने 15.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। शिखर धवन आखिरी तक नाबाद रहे और उनकी टीम ने जीत के साथ लीग राउंड के अंत में अंकतालिका में चौथे स्थान पर समाप्त किया। अब सेमीफाइनल में दुबई रॉयल्स की टीम टॉप पर काबिज दिल्ली वॉरियर्स से भिड़ेगी।

दुबई-महाराष्ट्र मैच के बाद अंकतालिका

टीममैच खेलेजीतेहारेबेनतीजाअंकनेटरनरेट
दिल्ली वॉरियर्स (Q)54108+0.863
राजस्थान लायंस (Q)54108+0.827
पुणे पैंथर्स (Q)53206+0.709
दुबई रॉयल्स (Q)52304-1.423
महाराष्ट्र टाइकून्स51402-0.577
गुरुग्राम थंडर्स51402-0.673

सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल

  • पहला सेमीफाइनल: राजस्थान लायंस बनाम पुणे पैंथर्स, 3 फरवरी (दोपहर 2.30 बजे IST, गोवा 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम)
  • दूसरा सेमीफाइनल: दिल्ली वॉरियर्स बनाम दुबई रॉयल्स, 3 फरवरी (शाम 7.30 बजे IST, गोवा 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम)

T20 World Cup 2026: भारत, इंग्लैंड…ये 4 टीमें करेंगी सेमीफाइनल में एंट्री, अंग्रेज दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी

इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी गोवा के 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम में ही 4 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल मैच में दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।