वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग 2026 में बुधवार (4 जनवरी) को फाइनल में शिखर धवन की अगुआई वाली दुबई रॉयल्स ने कीरोन पोलार्ड के पुणे पैंथर्स को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता। 164.10 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाने वाले शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। धवन के अलावा मनविंदर बिस्ला ने 152 के स्ट्राइक रेट से अर्धशतकीय पारी खेली। इससे मार्टिन गप्टिल, शेन वॉटसन और उपल थरंगा की अर्धशतकीय पारी पर पानी फिर गया।
दुबई रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पुणे पैंथर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाए। इसके जवाब में दुबई रॉयल्स ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 197 रन बना लिए। पुणे पैंथर्स के लिए मार्टिन गप्टिल ने 40 गेंद पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उपल थरंगा ने 39 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। थरंगा-गप्टिल के बीच 70 गेंद पर 103 रनों की साझेदारी हुई।
शेन वॉटसन की तूफानी पारी
शेन वॉटसन ने 24 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने 208.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 10 गेंद पर 15 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड 1 रन बनाकर आउट हुए। समिउल्लाह शिनवारी 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दुबई रॉयल्स के लिए पीयूष चावला ने 42 रन देकर 2 विकेट लिए। परवेज रसूल ने 30 और क्रिस पोफू ने 52 रन देकर 1 विकेट लिए।
दुबई रॉयल्स की पारी
दुबई रॉयल्स के लिए मनविंदर बिस्ला ने 44 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 152.27 के स्ट्राइक रेट स 67 रन बनाए। शिख धवन ने 39 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 164.10 का रहा। समित पटेल 14 गेंद पर 28 और अंबाती रायुडू 17 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। पुणे पैंथर्स के लिए अंकित राजपूत और ड्वेन ब्रावो ने 1-1 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में भारत की जीत के हीरो रहे एरोन जॉर्ज, 115 रन की पारी खेल पंत-चंद का रिकॉर्ड तोड़ा
