विश्व नंबर एक इटली के यानिक सिनर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पेरिस की निराशा का जवाब वह विम्बलडन में खिताब जीतकर देना जानते हैं। सिनर ने रविवार (12 जुलाई) को खेले गए पुरुष एकल फाइनल में जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को 6-7, 7-6 , 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विम्बलडन का खिताब अपने नाम किया। यह उनके करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
जीत के बाद जैसे ही सिनर ने मैच प्वाइंट पर शानदार फोरहैंड विनर लगाया, वह जश्न मनाने के लिए कोर्ट की घास पर पीठ के बल लेट गए। पिछले वर्ष भी उन्होंने रोलां गैरां (फ्रेंच ओपन) फाइनल में कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ तीन मैच प्वाइंट गंवाने की निराशा के बाद विम्बलडन जीतकर शानदार वापसी की थी। यह ज्वेरेव के खिलाफ सिनर की लगातार 10वीं जीत रही।
ज्वेरेव नहीं पार कर पाए सिनर की चुनौती
फ्रेंच ओपन में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरे ज्वेरेव इस बार भी सिनर की चुनौती पार नहीं कर सके। दोनों शीर्ष वरीय खिलाड़ियों के बीच मुकाबला तीसरे सेट तक बेहद रोमांचक रहा। तीसरे सेट में स्कोर 3-3 था और दो घंटे 42 मिनट के खेल के बाद ज्वेरेव को मैच का पहला ब्रेक प्वाइंट मिला। इसी दौरान सिनर के ड्रॉप शॉट का पीछा करते हुए ज्वेरेव फिसल गए और दिशा बदलने की कोशिश में उनका दायां घुटना मुड़ गया।
सिनर ने 5-3 की बढ़त बनाई
दर्द से परेशान दिख रहे ज्वेरेव की मदद के लिए सिनर तुरंत नेट पार कर उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाया। हालांकि, ज्वेरेव ने खेल जारी रखा, लेकिन वह पूरी तरह सहज नजर नहीं आए। कुछ देर बाद फोरहैंड शॉट चूकने पर उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट भी फेंक दिया। इसके बाद सिनर ने मैच का पहला ब्रेक हासिल कर 5-3 की बढ़त बनाई और फिर सेट अपने नाम कर लिया।
जर्मन खिलाड़ी लगातार फोरहैंड में गलतियां करने लगे
ज्वेरेव ने पहले सेट का कड़ा टाईब्रेकर शानदार फोरहैंड विनर के साथ जीतकर बढ़त बनाई थी। सेट जीतने के बाद उन्होंने जोरदार गर्जना करते हुए अपने खिलाड़ियों के बॉक्स की ओर जश्न मनाया। दूसरे सेट के टाईब्रेकर में सिनर ने ज्वेरेव की सर्विस को बेहतर ढंग से पढ़ना शुरू किया और जर्मन खिलाड़ी लगातार फोरहैंड में गलतियां करने लगे।
हार के बावजूद ज्वेरेव को रैंकिंग में फायदा होगा
यहीं से मुकाबले का रुख बदल गया। फाइनल में हार के बावजूद ज्वेरेव को रैंकिंग में फायदा होगा। सोमवार को जारी होने वाली नई एटीपी रैंकिंग में वह कार्लोस अल्काराज को पीछे छोड़कर विश्व नंबर दो बन जाएंगे। अल्काराज इस वर्ष दाहिनी कलाई की चोट के कारण फ्रेंच ओपन और विम्बलडन दोनों ग्रैंड स्लैम में हिस्सा नहीं ले सके।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना स्पेन के सथ होगा जबकि अर्जंटीना का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। पूरी खबर पढ़ें।
