सेरेना विलियम्स ने दाएं घुटने की चोट के कारण शनिवार को विंबलडन में अपनी बहन विनस विलियम्स के साथ होने वाले युगल मुकाबले से नाम वापस ले लिया। इस 44 वर्षीय दिग्गज को इस सप्ताह एकल मुकाबले में वापसी के दौरान घुटने में चोट लगी थी। वह मुकाबला तीन सेट तक चला, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सेरेना ने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा, ‘युगल मुकाबले से हटना मेरे लिए बेहद दुखद है। दोबारा प्रतिस्पर्धी टेनिस में लौटना अपने आप में किसी उपहार की तरह है और एक बार फिर वीनस के साथ कोर्ट साझा करने का अवसर मेरे लिए बेहद खास था। मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से मेरा घुटना अभी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार नहीं है।’

फिर कोर्ट पर वापसी कर सकती हैं सेरेना

सेरेना ने अपनी पोस्ट में चार सिरिंज की तस्वीरें भी साझा कीं और बताया कि ये उनके एकल मुकाबले के बाद घुटने से निकाले गए तरल पदार्थ (फ्लूइड) की हैं। सेरेना ने आगामी यूएस ओपन को देखते हुए संकेत दिए कि वह जल्द ही फिर कोर्ट पर वापसी कर सकती हैं। उन्होंने कहा, मैं इतना ही कह सकती हूं कि अपने शहर के आसपास होने वाली मेरी अगली प्रतियोगिता का इंतजार कीजिए।’ 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने के अलावा, सेरेना ने वीनस के साथ 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब भी जीते हैं। इस जोड़ी ने तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल भी जीते हैं।

विंबलडन में विलियम्स बहनों की वाइल्ड कार्ड एंट्री

निया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना और वीनस विलियम्स की विंबलडन में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग में एक दशक बाद जोड़ी बनाकर खेलने वाली थीं। सेरेना ने लगभग चार साल तक पेशेवर टेनिस से दूर रहने के बाद हाल में 44 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की। पूरी खबर पढ़ें