वेस्टइंडीज से पहला टेस्ट हारने के बाद शुक्रवार (3 जुलाई) को श्रीलंका को बड़ा झटका लगा। श्रीलंका क्रिकेट ने जानकारी दी कि दूसरे टेस्ट के लिए 4 खिलाड़ी अनुपलब्ध होंगे। लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, रमेश मेंडिस और पथुम निसांका सभी चोट या बीमारी के कारण एंटीगुआ में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दूसरा टेस्ट 3 जुलाई से होगा।

निसांका पहले टेस्ट में खेले थे,जिसे वेस्टइंडीज ने एक पारी और 217 रन से जीता था। निशान मदुश्का के साथ ओपनिंग करते हुए उन्होंने 2 और 3 रन बनाए। श्रीलंका क्रिकेट के मुताबिक,’पहले टेस्ट के बाद उन्हें कलाई में लगातार दर्द हुआ और उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी गई है। वह सर्जरी के लिए, टेस्ट खत्म होने के दो दिन बाद 30 जून को ब्रिटेन चले गए।

लाहिरू कुमारा बाहर

लाहिरू कुमारा भी श्रीलंका के चुने हुए तीन तेज गेंदबाजों में से एक के तौर पर पहला टेस्ट खेले। वह सिर्फ एक ओवर कर पाए और चार रन दिए। अपना दूसरा ओवर करने के दौरान कुमारा को दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह पहली बार नहीं था जब कुमारा को हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई हो। श्रीलंका क्रिकेट ने कन्फर्म किया है कि ग्रेड 1 टियर के बाद वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

विश्व फर्नांडो बाहर

विश्व फर्नांडो को नहीं भी चुना गया, क्योंकि पहले टेस्ट से पहले वार्म-अप मैच में गेंदबाजी करते समय उन्हें पीठ के निचले हिस्से में फिर से दर्द हुआ था। उन्होंने उस मैच में 9 ओवर गेंदबाजी की, जो तेज गेंदबाजों में सबसे कम है। श्रीलंका क्रिकेट ने जानकारी दी कि पिछले हफ्ते लगातार सुधार होने के बावजूद वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। बोर्ड के अनुसार रमेश मेंडिस दौरे के दौरान हुए संक्रमण से उबर रहे हैं। पिछली बार वह फरवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे गॉल टेस्ट में खेले थे।

श्रीलंका का स्क्वाड

निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, कसुन राजिथा, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, पसिंदु सोरियाबंदरा, लाहिरू उदारा, इसिथा विजेसुंदर।

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के बाद WTC अंक तालिका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले, साउथ अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश की टीम चौथे, भारत पांचवें, श्रीलंका छठे, वेस्टइंडीज सातवें और पाकिस्तान आठवें नंबर पर है। पूरी खबर पढ़ें