अनुभवी खिलाड़ी सऊद शकील को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट और उसके बाद इंग्लैंड में होने वाली तीन टेस्ट मैचों श्रृंखला के लिए चोटिल अब्दुल्ला फजल की जगह पाकिस्तान की टीम में शामिल किया जा सकता है। मई में बांग्लादेश में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले फजल ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा था।
अब्दुल्ला फजल शनिवार (25 जुलाई) से तारौबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। इस हफ्ते की शुरुआत में वेस्टइंडीज सिलेक्ट XI के खिलाफ पाकिस्तान के अभ्यास मैच में वह दोनों पारियों में नाबाद रहे। उन्होंने 50 और 48 रन बनाए। पहले टेस्ट के लिए उनका खेलना पक्का था।
शकील फिटनेस और फॉर्म के कारण हुए थे बाहर
फजल की पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि फजल को चोट से उबरने के लिए कुछ समय की जरूरत पड़ेगी। पूर्व उप-कप्तान शकील को उनकी फिटनेस और फॉर्म को देखते हुए वेस्टइंडीज के दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। शकील ने अभी तक 23 टेस्ट मैचों में 43 के औसत से 1802 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।
पाकिस्तान की टेस्ट टीम
बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह।
वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम
रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टेगेनरायण चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, आमिर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमर रोच, जायडन सील्स।
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने टेस्ट टीम में चुने जाने से कर दिया मना
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में खेलने से मना कर दिया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा था कि जोसेफ निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन डारेन सैमी ने इस बारे में और जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें।
