न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज के चौथे मैच में कीवी टीम ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में 189 रन के लक्ष्य के बावजूद रोमांचक जंग देखने को मिली। कैरेबियाई गेंदबाजों ने कीवी टीम को लगभग-लगभग धूल चटा ही दी थी लेकिन अंत में कप्तान मिचेल सैंटनर की अहम पारी से टीम को जीत मिल गई।
इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त भी बना ली है। इस मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 188 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड एक समय आसानी से लक्ष्य की तरफ बढ़ती दिख रही थी। 25.1 ओवर तक न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 142 रन बना लिए थे और 6 विकेट बाकी थे। 149 गेंद पर टीम को बस 47 रनों की जरूरत थी।
गुदाकेश मोती ने लिया पंजा
मगर क्रिकेट हमेशा अनिश्चितताओं का खेल होता है। यहां जबतक आप विनिंग रन नहीं बनाते जीत नहीं सुनिश्चित होती है। ऐसा ही कुछ इस मैच में हुआ। 142 रन पर 4 विकेट के बाद देखते ही देखते अगली 88 गेंद में कीवी टीम का स्कोर 39.5 ओवर में हो गया 180 रन पर 9 विकेट। गुदाकेश मोती ने चार और अल्जारी जोसेफ ने एक विकेट लेकर मैच को फंसा दिया था। इस लो स्कोरिंग मैच में मोती ने 10 ओवर में 47 रन देकर पांच विकेट झटके।
मिचेल सैंटनर ने बचाया मैच
न्यूजीलैंड की टीम इसके बाद मुश्किल में थी और मुकाबले में एक विकेट का अंतर बाकी था। यहां से कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 34 रन की पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। इस मैच में सैंटनर के अलावा मार्क चैपमैन ने कीवी टीम के लिए 80 रन की पारी खेली। उनके विकेट के बाद ही मैच पलटने लगा था।
सैंटर ने गेंदबाजी में दो अहम विकेट भी झटके थे और फिर बल्ले से कमाल करते हुए टीम को जीत दिलाई। इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। सीरीज का पहला मुकाबला कैरेबियाई टीम ने 7 विकेट से जीता था और सीरीज में 0-1 की बढ़त बनाई थी। उसके बाद अगले तीन मैच अब कीवी टीम ने जीतते हुए वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 21 जुलाई को बारबाडोस में ही खेला जाएगा।
ऋतुराज कप्तान, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और मुशीर भी शामिल; रेड बॉल टूर्नामेंट के लिए बेहतरीन टीम का ऐलान
ऋतुराज गायकवाड़ को एक नई जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन की टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी टीम में सरफराज खान, मुशीर खान, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर जैसे कई बड़े नाम भी शामिल हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
