इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर है। मंगलवार (26 मई) से रविवार (31 मई) के बीच प्लेऑफ होगा। फाइनल से पहले तीन मैच क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 होगा। हालांकि, आईपीएल के शुरुआती तीन सीजन 2008, 2009 और 2010 में प्लेऑफ नहीं सेमीफाइनल हुए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज भी सेमीफाइनल से ही फाइनल खेलने वाली दो टीमें तय होते हैं, फिर आईपीएल में ये तीन मैचों वाला प्लेऑफ क्यों होता है? इस सवाल का जवाब काफी दिलचस्प है।

आईपीएल में प्लेऑफ होने का सबसे बड़ा कारण निरंतरता को व्यर्थ न जाने देना है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुरुआत से ही 50 से ज्यादा मैच होते हैं। ऐसे में लीग स्टेज में 18-20 अंक जुटाने वाली टीम का केवल एक खराब दिन के कारण बाहर होना नाइंसाफी की तरह महसूस होता है। आईपीएल के शुरुआत तीन सालों में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इसके बाद 2011 में सेमीफाइनल की जगह प्लेऑफ लाया गया।

20 अंक के बाद भी फाइनल में नहीं पहुंची टीम

आईपीएल 2008 में फाइनल राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ था। राजस्थान के 22 अंक थे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के 16 अंक ही थे। किंग्स इलेवन पंजाब के 14 मैच में 20 अंक थे। दूसरे सेमीफाइनल में चेन्नई से हारकर पंजाब बाहर हो गई। पहला सेमीफाइनल पहले और चौथे नंबर की टीम के बीच हुआ था। राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स 14 अंक को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

14 अंक वाली टीम बन गई चैंपियन

आईपीएल 2009 में फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेक्कन चार्जर्स के बीच हुआ था। लीग स्टेज की शीर्ष दो टीमें दिल्ली कैपिटल्स 20 अंक और चेन्नई सुपर किंग्स 17 अंक सेमीफाइनल में हार गईं। आरसीबी के 16 और डेक्कन चार्जर्स के 14 अंक थे। डेक्कन चार्जर्स चैंपियन बनी। आईपीएल 2010 में भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। फाइनल मुंबई इंडियंस 20 अंक और चेन्नई सुपर किंग्स 14 अंक के साथ हुआ। डेक्कन चार्जर्स 16 अंक के साथ सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई। आरसीबी के भी 14 अंक ही थे। हालांकि, इस सत्र तीसरे नंबर की टीम तय करने के लिए सेमीफाइनल हारने वाली टीमों के बीच एक मैच हुआ। आरसीबी इसे 9 विकेट से जीती थी।

क्रिकेट — इतिहास
IPL के शुरुआती तीन सीज़न: लीग स्टेज का पूरा रिकॉर्ड
2007/08, 2009 और 2009/10 — आठ टीमों का प्रदर्शन एक नज़र में
पृष्ठभूमि
इंडियन प्रीमियर लीग — क्रिकेट का नया युग
2008 में शुरू हुए IPL ने भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान दी। T20 फॉर्मेट में आठ फ्रेंचाइज़ी टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों को एक नया अनुभव दिया। शुरुआती तीन सीज़न में हर बार किसी अलग टीम ने लीग स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल किया — जो इस टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है।
3 शुरुआती सीज़न
(2008–2010)
8 फ्रेंचाइज़ी टीमें
हर सीज़न में
11 सर्वाधिक जीत
RR, 2007/08
IPL सीज़न 2007/08 — लीग स्टेज अंकतालिका
# टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक NRR
1 राजस्थान रॉयल्स 1411300 22 +0.632
2 किंग्स XI पंजाब 1410400 20 +0.509
3 चेन्नई सुपर किंग्स 148600 16 -0.192
4 दिल्ली डेयरडेविल्स 147601 15 +0.342
5 मुंबई इंडियन्स 147700 14 +0.570
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 146701 13 -0.147
7 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1441000 8 -1.160
8 डेक्कन चार्जर्स 1421200 4 -0.467
IPL सीज़न 2009 — लीग स्टेज अंकतालिका
# टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक NRR
1 दिल्ली डेयरडेविल्स 1410400 20 +0.311
2 चेन्नई सुपर किंग्स 148501 17 +0.951
3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 148600 16 -0.191
4 डेक्कन चार्जर्स 147700 14 +0.203
5 किंग्स XI पंजाब 147700 14 -0.483
6 राजस्थान रॉयल्स 146701 13 -0.352
7 मुंबई इंडियन्स 145801 11 +0.297
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 1431001 7 -0.789
IPL सीज़न 2009/10 — लीग स्टेज अंकतालिका
# टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक NRR
1 मुंबई इंडियन्स 1410400 20 +1.084
2 डेक्कन चार्जर्स 148600 16 -0.297
3 चेन्नई सुपर किंग्स 147700 14 +0.268
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 147700 14 +0.224
5 दिल्ली डेयरडेविल्स 147700 14 +0.021
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 147700 14 -0.341
7 राजस्थान रॉयल्स 146800 12 -0.514
8 किंग्स XI पंजाब 1441000 8 -0.478
स्रोत: ESPN Cricinfo

किसी मैच के महत्वहीन होने की संभावना कम

प्लेऑफ से यह भी सुनिश्चित होता है कि अंतिम-4 में जगह तय होने के बाद भी कोई टीम किसी मैच को हल्के में नहीं ले सकती और अंतिम मैच तक लड़ेगी। आईपीएल 2026 में भी ऐसा देखने को मिला। एक समय ऐसा लग रहा था कि चार टीमों को 18-18 अंक हो जाएंगे। तीन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के तो हो भी गए। अंतिम-4 में पहुंचने के बाद भी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद मैच का महत्व कम नहीं हुआ। ब्रॉडकास्टर को भी इससे फायदा है। उसे भी एक अधिक मैच मिल जाता है।

अन्य क्रिकेट लीगों में भी सेमीफाइनल नहीं होते

दुनिया के कई अन्य क्रिकेट लीगों में भी सेमीफाइनल नहीं होते। बीग बैश लीग में प्लेऑफ होता है। इसमें तीन मुकाबलों को क्वालिफायर, नॉकआउट और चैलेंजर नाम दिया गया है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहले एलिमिनेटर होता है। फिर क्वालिफायर-1 और 2 होता है। आईएलटी20 और एसए20 में आईपीएल जैसी व्यवस्था है। पाकिस्तान सुपर लीग में क्वालिफायर, एलिमिनेटर 1 और एलिमिनेटर 2 होता है।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 कप्तान

आईपीएल इतिहास में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाजों ने पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जबकि इस लिस्ट में रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर भी हैं जो इस नंबर पर हैं। पूरी खबर पढ़ें