इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) समाप्त होने के बाद भारतीय टीम 6 जून को मैदान पर दिखेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच उसका 2026-27 सत्र शुरू होगा। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा। हालांकि, यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं होगा। यानी इसका डब्ल्यूटीसी रैंकिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के डब्ल्यूटीसी का हिस्सा न होने का दो कारण है। पहला कारण यहा है कि अफगानिस्तान डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है। दूसरा कारण यह है कि सीरीज में कम से कम दो मैच होने चाहिए।
अफगानिस्तान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का फुल मेंबर है और उसे टेस्ट का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन यह मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल में हिस्सा लेने वाली नौ टीमों में से एक नहीं है। आईसीसी अभी सिर्फ टॉप नौ रैंक वाली टीमों को ही डब्ल्यूटीसी साइकल में हिस्सा लेने की इजाजत देता है। इसलिए, अफगानिस्तान से जुड़े किसी भी टेस्ट मैच में डब्ल्टीसी अंक नहीं मिलते। आईसीसी के डब्ल्यूटीसी में अभी सिर्फ 9 देश भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज शामिल हैं। तीन फुल मेंबर अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे इसका हिस्सा नहीं हैं।
कम से कम दो मैच होना जरूरी
फिलहाल आईसीसी नियमों के अनुसार एक टेस्ट मैच की सीरीज डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं होती। कम से कम 2 मैच होने पर ही कोई सीरीज डब्ल्यूटीसी का हिस्सा हो सकती है। ऐसे में न्यू चंडीगढ़ में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं होगा।
भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरी बार टेस्ट मैच
भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरी बार टेस्ट मैच होगा। 2018 में पहली बार भारत पारी और 262 रन से जीता था। दूसरी बार भारत में टेस्ट मैच जून में होगा। पहली बार भी अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में टेस्ट मैच हुआ था।
आईपीएल 2026 के बाद भारत का शेड्यूल
भारत का 2026-27 का घरेलू सीजन सितंबर के आखिर में शुरू होगा। भारतीय टीम दिसंबर तक आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। पूरी खबर पढ़ें।
