श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति इसी हफ्ते कर सकती है। गॉले में 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की वापसी हो सकती है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में नहीं खेले थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड दौरे के दौरान अनौपचारिक बातचीत हुई। जल्द ही औपचारिक बैठक होगी। चयनकर्ता वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हो गए थे। वह लॉर्ड्स में आखिरी वनडे में नहीं खेले थे। जल्द ही वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचेंगे। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने में उन्हें कम से कम 2 हफ्ते लगेंगे।

4 अगस्त को श्रीलंका रवाना हो सकती है भारतीय टीम

भारतीय टीम तैयारी शुरू करने के लिए 4 अगस्त को ही श्रीलंका के लिए रवाना हो सकती है। यह देखने वाली बात होगी कि चयनकर्ता क्या फैसला लेते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गॉले टेस्ट से पहले चार दिन के वार्म-अप मैच भी खेलेगी। पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की टीम में बदलाव होना तय है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद है।

क्या हर्ष दुबे को मिलेगा मौका

वाशिंगटन के फिट न होन पर हर्ष दुबे टीम में जगह बनी रह सकती है। चयनकर्ता स्पिन-अटैक में विविधता के लिए सारांश जैन जैसे ऑफ-स्पिनर को भी चुन सकते हैं। मानव सुतार और कुलदीप यादव का चयन तय है। पेस अटैक में मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा के होने की उम्मीद है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुतार, वाशिंगटन सुंदर/हर्ष दुबे, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, देवदत्त पडिक्कल।

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के बाद WTC अंक तालिका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले, साउथ अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश की टीम चौथे, भारत पांचवें, श्रीलंका छठे, वेस्टइंडीज सातवें और पाकिस्तान आठवें नंबर पर है। पूरी खबर पढ़ें