इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में गदर मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी 10 दिन तक मैदान से दूर रहेंगे। जून में वह श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए के लिए खेलते दिखेंगे। इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए सीरीज की तीसरी टीम है। वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीरीज अहम है। वह यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। हालांकि,
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन के बाद वैभव ऐसे भी भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं। अगर वह श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो चयनकर्ता उन्हें चुनने पर मजबूर हो जाएंगे। इसे त्रिकोणीय वनडे सीरीज में फाइनल समेत 7 मैच होंगे। हर टीम चार मैच खेलेगी। सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे। रियान पराग उप-कप्तान हैं। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और आयुष बडोनी जैसे खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है।
श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने पर इंस्टाग्राम पर बयां किया दर्द
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी भावुक दिखे। बिहार के इस लाल की आंखें नम थीं। उन्हें मैच खत्म होने के बाद मैदान पर और फिर डगआउट में रोते हुए देखा गया। पूरी खबर पढ़ें।
