टी20 इंटरनेशनल में तीन बार की विश्व विजेता भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने सीरीज के चौथे टी20 में हैदराबाद के मैदान पर संजू सैमसन के शुरुआती तीन छक्कों के बाद 2000 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे कर लिए थे। टीम इंडिया दुनिया में ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी।

इस मामले में वेस्टइंडीज की टीम नंबर 1 पर है। वेस्टइंडीज ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 2026 छक्के लगाए हैं। वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने अब 2010 छक्के टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी हाल ही में टी20 इंटरनेशनल में अपने 1500 छक्के पार किए थे। उसका नाम भी टॉप 5 की इस लिस्ट में शामिल है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली दुनिया की टॉप 5 टीमें

रैंकटीममैचकुल छक्के
1वेस्टइंडीज2592026
2भारत2972010
3न्यूजीलैंड2671585
4पाकिस्तान3051507
5दक्षिण अफ्रीका2351407

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2006 से वर्तमान में 2026 तक 297 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। भारत ने अब तक इस फॉर्मेट में 198 मुकाबले जीते हैं और टीम इंडिया 200 मैच जीतने से दो जीत दूर है। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया ने 83 हार झेली हैं। जबकि टी20 इंटरनेशनल सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर 176 जीत के साथ पाकिस्तान की टीम मौजूद है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

रैंकटीमजीत
1भारत198
2पाकिस्तान176
3न्यूजीलैंड135
4दक्षिण अफ्रीका129
5इंग्लैंड128

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज 2-2 की बराबरी पर

वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रन से मात दी और सीरीज 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई। इस मुकाबले में 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह अंत में रिटायर्ड हर्ट हुए और भारत ने मैच गंवा दिया। सीरीज का पहला और तीसरा मुकाबला भारत ने जीता था। वहीं दूसरे और चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की। टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला अब 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

इशान किशन से आगे तिलक वर्मा, अभिषेक-संजू टॉप 3 से बाहर; भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के चार मुकाबले हो चुके हैं। सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप रनों के साथ-साथ छक्के लगाने में भी नंबर 1 हैं। जबकि इशान किशन लिस्ट में तिलक वर्मा से पीछे हैं और संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा टॉप 3 में नहीं हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर