टीम इंडिया के पूर्व ओपनर क्रिस श्रीकांत ने भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साफ तौर पर कहा कि भारतीय बैटर्स को चुनौती देने के लिए जिस तरह की फायरपावर चाहिए उसकी इंडीज टीम में कमी है। उन्होंने मजाक में कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए इयान बिशप को आकर बॉलिंग करनी होगी।
इयान बिशप को वेस्टइंजीत के लिए करनी होगी गेंदबाजी
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि वेस्टइंडीज की टीम पावर-हिटिंग पर भरोसा करती है, लेकिन उनके पास अच्छे गेंदबाजों की कमी है। उन्होंने वेस्टइंडीज की बैटिंग यूनिट को भी इनकंसिस्टेंट बताया और कहा कि कुल मिलाकर भारत कहीं बेहतर टीम है। श्रीकांत ने कहा कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पास छक्के लगाने की क्षमता है, लेकिन उनके लिए बॉलिंग कौन करेगा। इयान बिशप को बस वापस आकर उनके लिए बॉलिंग करनी होगी। उनका टॉप ऑर्डर भी बहुत खराब है, खासकर ओपनर।
भारत को मिलेगी आसान जीत
उन्होंने आगे कहा कि शिमरोन हेटमायर टॉप ऑर्डर में एक अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें भारतीय कंडीशन के बारे में पता है, लेकिन उनकी बैटिंग लाइनअप बहुत ज्यादा हिट एंड मिस है साथ ही भारत कहीं ज्यादा बेहतर टीम है। भारतीय बैटर्स शेमार जोसेफ जैसे बॉलर्स की धुनाई कर देंगे। वहीं ब्रैंडन किंग, शाई होप ने बिल्कुल भी रन नहीं बनाए हैं। भारत के लिए यह इतनी आसान जीत होगी कि परसेंटेज की जरूरत नहीं है। वेस्ट इंडीज के पास सिर्फ अच्छे स्पिनर हैं। उनके मीडियम पेसर को खेलना इंडियन बैट्समैन के लिए बहुत आसान होगा क्योंकि उन्हें कोई मूवमेंट नहीं मिलता और ना ही उनके पास कोई पेस या बाउंस है।
भारतीय बैटर 2-3 छक्के तो हुगली नदी तक मार देंगे
भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने कहा कि वेस्टइंडीज भारत को तभी चुनौती दे सकता है जब वे पहले बैटिंग करें और बहुत बड़ा टोटल बनाएं। वेस्टइंडीज, भारत को सिर्फ पहले बैटिंग करके 240 रन बनाकर ही खतरा पहुंचा सकती है। शायद 200 से 210 तक भी, अगर वे इतने रन बनाते हैं तो उनके पास मौका हो सकता है। कोलकाता एक छोटा मैदान है जिसकी पिच सपाट है, जो दोनों तरफ के लिए काम करती है। अगर वेस्टइंडीज 15 छक्के मारती है, तो भारत 18 छक्के मारेगा। उनके पास छक्के मारने की पावर है तो भारत के पास छक्के मारने की पावर ज्यादा है। भारतीय बल्लेबाज, जिस तरह की वेस्टइंडीज की बॉलिंग अटैक है उस पर दो-तीन छक्के हुगली नदी तक मार देंगे।
ये भी पढ़ें
अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
