भारत को सुपर 8 का अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है जो एक तगड़ी टीम है। भारत को इस टीम को हराने के लिए काफी मेहनत करनी होगी और ये आसान तो कतई नहीं होगा। भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को सावधान किया और कहा कि इस मैच में इंडीज को भी जीत मिल सकती है।

पावर-हिटर से भरी है वेस्टइंडीज की टीम

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच से पहले गेम की टैक्टिक्स पर बात करते हुए भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि यह एकतरफा मैच नहीं हो सकता। रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक गांगुली ने कहा कि ये मैच 50-50 का मैच होगा। आप सिर्फ ये नहीं कह सकते कि भारत आगे है क्योंकि वेस्टइंडीज के पास कई पावर-हिटर हैं। अगर उनमें से एक या दो भी चल गए तो वो मैच अपने नाम कर सकते हैं इसलिए भारत को अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना होगा।

भारतीय गेंदबाजों की भूमिका होगी अहम

वेस्टइंडीज की जबरदस्त बैटिंग लाइनअप के खिलाफ मैच जीतने के लिए भारत की गेंदबाजी काफी अहम होगी। गांगुली ने वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म को लेकर थोड़ी चिंता जताई जिनके खिलाफ विरोधी टीम पूरी तैयारी करके आते हैं। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने भी वरुण को काफी अच्छे से खेला और वो इन दोनों टीमों के खिलाफ ज्यादा सफल नहीं हो पाए थे। गांगुली ने साफ तौर पर कहा कि वरुण का लय में नहीं होना काफी चिंता की बात है।

बुमराह होंगे सबसे अहम बॉलर

गांगुली ने आगे कहा कि वरुण चक्रवर्ती को बल्लेबाजों ने पढ़ लिया है और उनके खिलाफ अटैक कर रहे हैं। वो भारत के लिए काफी अहम हैं और सबसे बड़े विकेट टेकर हैं। इसके बाद उन्होंने जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा कि वो टीम के लिए सबसे अहम गेंदबाज हैं और सबसे भरोसेमंद भी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी बुमराह अहम होंगे और उनके 4 ओवर काफी अहम रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

‘अभिषेक यही तो झेल रहे हैं अभी’, सहवाग ने सफल होने के लिए दिए अहम सुझाव; कहा- गेंदबाज नहीं गेंद का सम्मान करो

अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11