टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले सुपर 8 मैच से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डेरेन सैमी ने टीम इंडिया को खुली चेतावनी दी। डैरेन सैमी ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता में भारत के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। हेड कोच टीम के तूफानी बैटर शिमरोन हेटमायर के शानदार फॉर्म से भी खुश नजर आए।
हेटमायर ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 44.20 की औसत और 182.64 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं। सैमी ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हेटमायर के माइंडसेट ने उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की है। वो खेल का लुत्फ उठा रहे हैं और उनकी इस तरह की बैटिंग ने टीम को बहुत सारे पॉजिटिव मैसेज भेजे हैं।
भारत के हर गेंदबाज के लिए है योजना
सैमी से पूछा गया कि आपकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती होंगे। इसका जवाब देते हुए सैमी ने कहा कि वेस्टइंडीज के पास भारत के हर बॉलर के लिए योजना है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास हर बॉलर के खिलाफ प्लान हैं और हम पूरा मैच खेलना चाहते हैं। यह इस बात की लड़ाई है कि कौन इसे खत्म करता है। मुझे उम्मीद है कि यह एक रोमांचक मैच होगा।
मेरे सभी सैनिक हैं तैयार
कोलकाता की पिच के बारे में बात करते हुए वेस्टइंडीज के कोच ने माना कि पहले कुछ ओवर बहुत अहम होंगे और उनकी टीम को जल्दी से समझना होगा कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है और डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ मैच पर कंट्रोल पाने के लिए अपने गेम को एडजस्ट करना होगा। उन्होंने कहा कि मेरे सभी सैनिक भारत के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार हैं। मैसेज साफ है, अहमदाबाद को पीछे छोड़ दो और सिर्फ इस बात पर ध्यान दो कि हमें इंडियन टीम के खिलाफ क्या करना है।
ये भी पढ़ें
अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
